मसाला कूटकर बनाएं चटपटी आलू की स्टफिंग, पराठे बनेंगे बिल्कुल ढाबे जैसे स्वादिष्ट! Delicious Winter Special Naye Aloo Ke Parathe With a Spicy Twist You Must Try, रेसिपी - Hindustan
More

मसाला कूटकर बनाएं चटपटी आलू की स्टफिंग, पराठे बनेंगे बिल्कुल ढाबे जैसे स्वादिष्ट!

नए आलू हों और कुछ मसाले, तो ऐसा पराठा आप बना सकती हैं जिसके सामने ढाबे वाले पराठे भी फैल हैं। इंस्टाग्राम पर रश्मि दुबे ने नए आलू के पराठे की रेसिपी शेयर की है, जो इस बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Thu, 8 Jan 2026 12:45 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मसाला कूटकर बनाएं चटपटी आलू की स्टफिंग, पराठे बनेंगे बिल्कुल ढाबे जैसे स्वादिष्ट!

सर्दियों में गरमा-गरम आलू के पराठे खाना भला किसे पसंद नहीं है। उसपर भी अगर नए आलू का पराठा हो, तो स्वाद जैसे दोगुना हो जाता है। अब हर घर में आलू के पराठे बनाने का तरीका कुछ अलग होता है, लेकिन क्यों ना इस बार कुछ अलग ट्राई करें? अगर आपने कुटे हुए मसालों वाला आलू का पराठा अभी तक नहीं खाया है, तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रही हैं। ये पराठा बहुत ही चटपटा और खुशबूदार बनता है। नए आलू हों और कुछ मसाले, तो ऐसा पराठा आप बना सकती हैं जिसके सामने ढाबे वाले पराठे भी फैल हैं। इंस्टाग्राम पर रश्मि दुबे ने नए आलू के पराठे की रेसिपी शेयर की है, जो इस बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

आलू का पराठे बनाने के लिए सामग्री

कुटे हुए मसाले वाले आलू के पराठे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - साबुत धनिया, काली मिर्च, जीरा, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नए आलू, मेथी दाना, हींग, सूखी लाल मिर्च, प्याज, हल्दी पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, हरा धनिया और देसी घी या तेल।

ऐसे बनाएं कुटे हुए मसाले वाली स्टफिंग

अक्सर आप उबले हुए आलू में कुछ मसाले, प्याज और हरी मिर्च डालकर स्टफिंग बना लेती होंगी। इस बार कुटे हुए मसाले वाली स्टफिंग बनाकर तैयार करें, ये बहुत ही टेस्टी लगती है। इसके लिए सबसे पहले साबुत धनिया, काली मिर्च और जीरा साथ में कूट लीजिए। जब ये दरदरे से हो जाएं, तो इसी में अदरक का टुकड़ा, लहसुन और हरी मिर्च डालकर सभी चीजें दोबारा कूट लें। ये एक दरदरा सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके बाद नए आलू धो कर उबलने के लिए रख दें, फिर इन्हें अच्छे से मैश कर लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें मेथी दाना, चुटकी भर हींग और सूखी मिर्च डालकर चटका लें। अब कुटा हुआ मसाला जो आपने पहले तैयार किया था, उसे भी इसमें मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह भूनें। इसके बाद कटी हुई प्याज एड करें, साथ ही हल्दी और नमक भी और भून लें। इसमें मैश किए हुए उबले आलू डालकर सभी चीजों को आपस में मिक्स करें और स्टफिंग तैयार कर लें। ऊपर से हरा धनिया एड करें।

इस स्टफिंग को आटे की लोई में भरकर पराठे सेंक लें। देसी घी से पराठे सेंकने पर ज्यादा अच्छा स्वाद आता है। दोनों तरफ से पराठे सेंक लें, जब तक इनका रंग हल्का लाल ना हो जाए। हरी चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें। बहुत ही ज्यादा टेस्टी पराठे बनकर तैयार होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ती हो रही फूलगोभी से बनाएं ये चटपटा सा भरता, चावल के साथ लगता है खूब टेस्टी!
ये भी पढ़ें:कुछ चटपटा खाने का मन है, तो कुकर में बना लें देसी मैकरोनी, शेफ से शेयर की रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।