सब्जी-पराठे से बोर हो गए हैं, तो फूलगोभी से बनाएं ये चटपटा सा भरता, चावल के साथ लगता है टेस्टी ! Make This Mouth Watering Phool Gobhi ka Bharta in Minutes Follow simple recipe, रेसिपी - Hindustan
More

सब्जी-पराठे से बोर हो गए हैं, तो फूलगोभी से बनाएं ये चटपटा सा भरता, चावल के साथ लगता है टेस्टी !

रोज-रोज वही सब्जी-पराठे तो बना नहीं सकते, तो क्यों ना फूलगोभी का भरता बना लिया जाए? अगर आपने अभी तक इसका भरता नहीं खाया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए ये इतना टेस्टी लगता है कि डेली खा कर भी कोई बोर नहीं होगा।

Wed, 7 Jan 2026 12:32 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सब्जी-पराठे से बोर हो गए हैं, तो फूलगोभी से बनाएं ये चटपटा सा भरता, चावल के साथ लगता है टेस्टी !

सर्दियों में फूलगोभी काफी सस्ती हो जाती है। सब्जी ले कर पराठे-पकौड़ी तक, इससे कई सारी डिशेज बनाई जाती हैं, जो बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। फूलगोभी सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि इसमें विटामिन सी, के, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैगनीज जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में सर्दियों में खूब फूलगोभी खाना तो बनता है। अब रोज-रोज वही सब्जी, पराठे तो बना नहीं सकते, तो क्यों ना फूलगोभी का भरता बना लिया जाए? अगर आपने अभी तक इसका भरता नहीं खाया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए ये इतना टेस्टी लगता है कि डेली खा कर भी कोई बोर नहीं होगा। इंस्टाग्राम पर आशा ने इस रेसिपी को शेयर किया है, आइए देखते हैं।

फूलगोभी का भरता बनाने के लिए सामग्री

फूलगोभी का भरता बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - फूलगोभी (250 ग्राम), पानी (1 लीटर), हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), नमक (आधा चम्मच), छोटी प्याज (6-7), टमाटर (3 पीस), धनिया पत्ता, सरसों का तेल (2-3 चम्मच), सूखी लाल मिर्च (6-7), लहसुन की कलियां (10-12)।

ऐसे बनाएं फूलगोभी का टेस्टी भरता

भरता बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी को धो कर साफ कर लें। अब एक पैन में पानी लें, उसमें हल्दी पाउडर और आधा चम्मच नमक डालें। साथ ही इसमें फूलगोभी को भी उबलने के लिए डाल दें। फूलगोभी को उबलने में लगभग 10 से 12 मिनट का समय लगेगा। तब तक बाकी की तैयारियां कर लें। सबसे पहले प्याज को लंबा-लंबा काट लें और टमाटर को गोल-गोल टुकड़ों (स्लाइसेज) में काट लें। साथ ही फ्रेश हरा धनिया को भी बारीक चॉप कर लें। जैसे ही गोभी उबलकर सॉफ्ट हो जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, उसमें साबुत लाल मिर्च फ्राई कर के बाहर निकाल लीजिए। ऐसे ही लहसुन की कलियों को भी फ्राई कर के निकाल लें। इसके बाद टमाटर की स्लाइसेज को तेल में रखें और ढककर पकने के लिए छोड़ दें, लगभग 7-8 मिनट में ये पक जाएंगे फिर इन्हें भी बाहर निकाल लीजिए और इनके छिलके रिमूव कर दीजिए। सेम पैन में प्याज को भी फ्राई कर के निकाल लें।

अब एक बर्तन में नमक, फ्राई की हुई लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च और टमाटर डालकर सभी चीजों को हाथों से मैश कर लें। अब इसमें उबली हुई फूलगोभी, भुनी हुई प्याज डालकर दोबारा सभी चीजें अच्छे से मैश करें और फिर धनिया पत्ता डालकर मिक्स कर लें। आपका टेस्टी सा फूलगोभी का भरता बनकर तैयार है। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संक्रांति स्पेशल: तिल के लड्डू नहीं होंगे कड़क, बिना मावा-घी के आएगा स्वाद!
ये भी पढ़ें:पिज्जा-पराठे के लिए घर पर ही बनाएं चीज, सिर्फ 2 चीजों से बनेगा मार्केट जैसा!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।