शाही पनीर छोड़िए, एक बार बनाकर देखिए शाही मटर प्याज की सब्जी, रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे! Winter Special Make Restaurant Style Shahi Matar Pyaz With Basic Ingredients, रेसिपी - Hindustan
More

शाही पनीर छोड़िए, एक बार बनाकर देखिए शाही मटर प्याज की सब्जी, रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे!

Shahi Matar Pyaz Recipe: क्या कभी आपने शाही मटर प्याज ट्राई की है? ये क्रीमी टेक्सचर वाली मसालेदार सब्जी, पूड़ी-पराठे और चावल सभी के साथ काफी टेस्टी लगती है। और हां, इसे बनाने में मटर पनीर वाला झंझट भी नहीं है।

Mon, 8 Dec 2025 09:29 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
शाही पनीर छोड़िए, एक बार बनाकर देखिए शाही मटर प्याज की सब्जी, रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे!

सर्दियों में हरी-हरी मटर खूब आती हैं और इनका इस्तेमाल भी भरपूर होता है। कभी किसी सब्जी में डालकर या कभी पराठा, शाही मटर पनीर, पुलाव, आलू मटर जैसी डिशेज बनाकर। लेकिन क्या कभी आपने शाही मटर प्याज ट्राई की है? ये क्रीमी टेक्सचर वाली मसालेदार सब्जी, पूड़ी पराठे और चावल सभी के साथ काफी टेस्टी लगती है। और हां, इसे बनाने में मटर पनीर वाला झंझट भी नहीं है। बस फटाफट कुछ बेसिक मसालों के साथ आप इसे बना सकती हैं। विंटर्स में ये शाही मटर प्याज खाने का अलग ही मजा आएगा। तो चलिए फटाफट इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

शाही मटर प्याज बनाने के लिए सामग्री

शाही मटर प्याज बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 2 प्याज, 2 टमाटर, 8-10 लहसुन की कलियां, 2-3 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, हींग, जीरा, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, दही (2 चम्मच), मटर (1 कप), 2 कप कटी हुई प्याज, आधा चम्मच गरम मसाला, कसूरी मेथी, गार्निशिंग के लिए फ्रेश हरा धनिया पत्ता, तेल और घी।

ऐसे बनाएं शाही मटर प्याज

शाही मटर प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और लहसुन की कलियां मिक्सर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल और देसी घी गर्म करें, इसमें हींग-जीरा चटका लें। इसके बाद तैयार की हुई ग्रेवी मिलाएं और साथ ही नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर लगभग 5-7 मिनट के लिए पकाएं। अब गैस की फ्लेम को एकदम लो कर लें और दो चम्मच फेंटी हुई दही एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए और पकने दें।

फिर इसमें आधा कप गर्म पानी मिलाएं, साथ ही हरी मटर, बड़े साइज में काटी हुई प्याज, गरम मसाला और कसूरी मेथी एड करें। सभी को मिक्स करें और ढककर लगभग 10 मिनट के लिए पका लें। लास्ट में इसमें हरा धनिया पत्ता और चीरा लगाई हुई हरी मिर्च एड करें। अब गरमा-गरम सब्जी को पराठे या चावल के साथ सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बची हुई रोटियों से 10 मिनट बन जाएंगे समोसे, बिना तेल के भी लगते हैं टेस्टी!
ये भी पढ़ें:कुकर में 2 सीटी लगाकर फटाफट बना लें मसाला भात, घी डालकर लगते हैं खूब टेस्टी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।