बची हुई रोटियों से सिर्फ 10 मिनट बन जाएंगे खस्ता समोसे, बिना तेल के भी लगते हैं खूब टेस्टी! Poonam Devnani Shares 10 Minute Oil Free Samosa Recipe Made From Leftover Rotis, रेसिपी - Hindustan
More

बची हुई रोटियों से सिर्फ 10 मिनट बन जाएंगे खस्ता समोसे, बिना तेल के भी लगते हैं खूब टेस्टी!

Samosa From Leftover Rotis: पूनम देवनानी ने बची हुई रोटियों से समोसा बनाने की बड़ी जबरदस्त से रेसिपी साझा की है। बेस्ट बात है कि बिना तले सिर्फ 10 मिनट में एकदम खस्ता और मसालेदार समोसे बनाकर आप तैयार कर लेंगी।

Fri, 5 Dec 2025 09:14 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बची हुई रोटियों से सिर्फ 10 मिनट बन जाएंगे खस्ता समोसे, बिना तेल के भी लगते हैं खूब टेस्टी!

बच्चे हों या बड़े, घर में सभी की डिमांड होती हैं कि उन्हें कुछ अच्छा खाना है। अब ये रोज-रोज अच्छा कहां से लाया जाए, हर गृहिणी के लिए ये सबसे बड़ा सवाल होता है। आज हम आपको झटपट बनने वाले ऐसे स्नैक की रेसिपी बता रहे हैं, जो सिर्फ बची हुई रोटियों और कुछ आलू से बनकर तैयार हो जाएगी। खाने में भी बड़ी टेस्टी है और बनाने में एकदम आसान। जी हां, पूनम देवनानी ने बची हुई रोटियों से समोसा बनाने की बड़ी जबरदस्त से रेसिपी साझा की है। बेस्ट बात है कि बिना तले सिर्फ 10 मिनट में एकदम खस्ता और मसालेदार समोसे बनाकर आप तैयार कर लेंगी। तो चलिए इसकी डिटेल्ड रेसिपी जान लेते हैं।

समोसा बनाने के लिए सामग्री

बची हुई रोटियों से समोसा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 1 चम्मच तेल, सौंफ (1 चम्मच), साबुत धनिया (1 चम्मच), जीरा (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, 2 हरी मिर्च (कटी हुई), धनिया पाउडर (1 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर (आधा चम्मच), सादा नमक, काला नमक (आधा चम्मच), गरम मसाला (आधा चम्मच), चीनी (1 चम्मच), मटर (1 कप), 4 उबले हुए आलू, हरा धनिया पत्ता, बची हुई रोटियां और तेल।

ऐसे बनाएं बची हुई रोटी से खस्ता समोसा

सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म कर लें। अब इसमें सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, चुटकी भर हींग और हरी मिर्च डालकर भून लें। अब इसमें हरी मटर के दाने मिलाएं। ऊपर से कुछ बेसिक मसाले जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर और थोड़ी सी चीनी एड करें। अब मटर को अच्छी तरह भुनने दें। इसके बाद उबले हुए आलू अच्छी तरह मैश कर के इसमें एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर के पका लें, फिर ऊपर से हरा धनिया पत्ता डालकर मिश्रण कंप्लीट करें।

अब बची हुई रोटी लें और ये आलू का मिश्रण उसपर अच्छी तरह लगा दें। रोटी को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा उठाकर उसे कोन की तरह मोड़कर समोसे का शेप दें। थोड़ा सा पानी और आटा मिलाकर एक घोल बना लें। इससे समोसे के किनारों को चिपका दें। अब समोसे पर हल्का सा तेल लगाएं और एयर फ्रायर में 180° या 200° पर 15 मिनट के लिए रख दीजिए, एकदम खस्ता समोसे बनकर तैयार हो जाएंगे। आप चाहें तो इन्हें तेल में तल भी सकती हैं, ऐसे भी बड़ा अच्छा स्वाद आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का स्पेशल आलू दम कभी ट्राई किया है? चावल के साथ खूब टेस्टी लगती है ये डिश
ये भी पढ़ें:सर्दियों की स्पेशल है मेथी वाली चटपटी कढ़ी, ये तड़का लगाकर दोगुना हो जाएगा स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।