एक बार इस तरह बनाकर देखें मटर के पराठे, हफ्ते में 3 बार इन्हीं की डिमांड करेंगे घरवाले!
Matar Paratha: सर्दियों में मटर की भरमार है, तो क्यों ना आप अपने मेन्यू में मटर के पराठे भी शामिल करें। इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है। यहां हमनें आपके साथ एक बढ़िया सी रेसिपी शेयर कर दी है।

सर्दियों में हर घर में भरवां पराठे बनते हैं। सुबह का नाश्ता हो और चाय के साथ ये स्टफ्ड पराठे मिल जाएं, तो दिन बन जाता है। इनमें अलग-अलग सब्जियों की स्टफिंग भरी जाती है, जैसे आलू, मूली, गोभी, मेथी, पनीर और भी बहुत कुछ। लेकिन जब सर्दियों में मटर की भरमार है, तो क्यों ना आप अपने मेन्यू में मटर के पराठे भी शामिल करें? प्रोटीन से भरपूर ये पराठे हेल्दी होने के साथ-साथ बहुत टेस्टी भी होते हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है। यहां हमनें आपके साथ एक बढ़िया सी रेसिपी शेयर कर दी है। ऐसे मटर के पराठे बनाएंगी, तो घरवाले बड़े शौक से खाएंगे और आपका काम भी हल्का हो जाएगा।
मटर के पराठे बनाने की सामग्री
मटर के पराठे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत है वो हैं- हरी मटर (2 कप), जीरा (1 चम्मच), बारीक कटा हुआ लहसुन (1 चम्मच), कटी हुई हरी मिर्च (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), अमचूर पाउडर (1 चम्मच), कटा हुआ हरा धनिया (3 चम्मच), (7 हरी मिर्च, 8 लहसुन की कलियों का पेस्ट) और तेल या घी।
ऐसे बनाएं मटर के पराठे
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च और हींग डालकर भून लें। हल्का भुनने पर हरी मटर के दाने डालें और साथ ही इसमें नमक और काली मिर्च भी एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और ढककर लगभग 10-15 मिनट के लिए पकने छोड़ दें। इसके बाद इस मिक्सचर के हल्का ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें और एक दरदरा सा पेस्ट बना लें।
अब पेस्ट में कुटा हुआ अदरक, लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट एड करें। साथ ही हरा धनिया पत्ता और थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी मिलाएं। पराठे स्टफिंग बनकर तैयार है। अब गेहूं के आटे की छोटी छोटी लोई बनाएं। इनमें स्टफिंग भर कर पराठे बेल लें। तेल या देसी घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। इन्हें हरी चटनी, दही या अचार के साथ सर्व करें, बहुत ही टेस्टी लगते हैं।
(Images Credit: @ohcheatday_Instagram)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन