सिर्फ 5 मिनट में बन जाएगी रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी नान, पूनम देवनानी ने शेयर की कुकर वाली ट्रिक Restaurant Style Tandoori Naan at Home Poonam Devnani Shares 5 Minute Cooker Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

सिर्फ 5 मिनट में बन जाएगी रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी नान, पूनम देवनानी ने शेयर की कुकर वाली ट्रिक

Tandoori Naan at Home: तंदूरी नान खाना पसंद है, तो घर पर ही आप इसे बना सकती हैं। पूनम देवनानी ने कुकर में नान बनाने की ट्रिक शेयर की है, जिससे आप 5 मिनट में 5 नान एक साथ बनाकर तैयार कर लेंगी।

Wed, 26 Nov 2025 09:45 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 5 मिनट में बन जाएगी रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी नान, पूनम देवनानी ने शेयर की कुकर वाली ट्रिक

रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग नान खाना पसंद करते हैं। ये एक खास तरह की रोटी होती है, जिसे तंदूर पर बनाया जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद नॉर्मल रोटी से कहीं ज्यादा बढ़िया होता है। इसे घर पर बनाना लगभग नामुमकिन लगता है, क्योंकि इसके लिए तंदूर की जरूरत होती है। लेकिन सच बताएं आप घर पर भी नान बना सकती हैं, वो भी अपने प्रेशर कुकर में। अगर आप सोच रही हैं कि इसमें बहुत झंझट आने वाला है, तो बता दें बस कुछ मिनटों में ही फटाफट कई नान बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए पूनम देवनानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बड़ी ही कमाल की रेसिपी और ट्रिक शेयर की है, आइए जानते हैं।

तंदूरी नान बनाने की सामग्री

तंदूरी नान बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गेहूं का आटा (2 कप), दही (आधा कप), नमक (1 चम्मच), बेकिंग पाउडर (आधा चम्मच), तेल (2 चम्मच), कलौंजी (आधा चम्मच), हरा धनिया पत्ता (2 चम्मच), देसी घी और पानी (जरूरत अनुसार)।

5 मिनट में प्रेशर कुकर में बनाएं नान

नान बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाकर तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में गेहूं का आटा, दही, नमक, बेकिंग पाउडर और दो चम्मच तेल डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें। इसे ढककर लगभग 20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दीजिए। अब आटे से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर तैयार करें। सबसे पहले लोई को हरा धनिया पत्ता और कलौंजी में डिप करें, फिर इसे बेलकर नान की शेप दें। इस दौरान आप हल्के से सूखे आटे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसके बाद एक सूती कपड़ा लें और उसे फोल्ड कर के एक गद्दी सी बना लें। कुकर को तब तक गर्म होने के लिए रख दें। अब नान को उल्टा कर के कपड़े की गद्दी के ऊपर रखें। फिर हल्का सा पानी लगा दें और गर्म कुकर में 5 सेकेंड तक कपड़े की मदद से चिपकाए रखें। इस तरह आप एक बार में 5 नान तक कुकर में बना सकती हैं। अब कुकर को इधर-उधर हिलाते हुए गैस पर अच्छी तरह सभी नान सेंक लें। कुछ ही देर में एकदम क्रिस्पी नान बनकर तैयार हो जाएंगे। इनपर हल्का सा देसी घी लगाएं और एंजॉय करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूब चटपटी बनती है आंवले और हरी मिर्च की सूखी सब्जी, सर्दियों में जरूर ट्राई करें
ये भी पढ़ें:इस ट्रिक के साथ बनाएं गोभी का लच्छेदार पराठा, चटपटा स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।