खूब चटपटी बनती है आंवले और हरी मिर्च की सूखी सब्जी, सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी! Try This Spicy Amla and Green Chili Sabzi This Winter Delicious and Nutritious, रेसिपी - Hindustan
More

खूब चटपटी बनती है आंवले और हरी मिर्च की सूखी सब्जी, सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी!

Amla and Green Chili Sabji: आंवला और हरी मिर्च मिलाकर आप चटपटी सी सब्जी बना सकती हैं। इसकी सूखी सब्जी वाकई बहुत टेस्टी बनती है। पराठे,रोटी या पूड़ी के साथ बच्चे भी इसे बड़े मजे से खा लेंगे।

Tue, 25 Nov 2025 06:23 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
खूब चटपटी बनती है आंवले और हरी मिर्च की सूखी सब्जी, सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी!

कहते हैं सर्दियों के सीजन में अगर आंवला नहीं खाया तो क्या खाया। ये छोटा सा हरा फल, सेहत के लिए किसी वरदान से कम बिल्कुल नहीं है। अगर रोजाना आप एक से दो आंवला खा लें, तो बाहर से सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है। खैर, आंवले का स्वाद हल्का कसैला होता है, जिस वजह से इसका जूस और सलाद बनाकर खाना मुश्किल है। ऐसे में आप आंवला और हरी मिर्च मिलाकर, चटपटी सी सब्जी बना सकती हैं। इसकी सूखी सब्जी वाकई बहुत टेस्टी बनती है। पराठे या रोटी के साथ बच्चे भी इसे बड़े मजे से खा लेंगे। ये बिल्कुल अचार जैसी लगती है। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

आंवले की सब्जी के लिए सामग्री

आंवला और हरी मिर्च की सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- आंवला (10-11), हरी मिर्च (3-4), अदरक, सरसों का तेल (3-4 चम्मच), आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सरसों के दाने, आधा चम्मच कलौंजी के बीज, आधा चम्मच सौंफ, हल्दी (आधा चम्मच), धनिया पाउडर (1 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), नमक स्वादानुसार, गुड़ पाउडर (3-4 चम्मच) और चुटकी भर हींग।

ऐसे बनाएं आंवला और हरी मिर्च की चटपटी सब्जी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले में कुछ चीरे (कट) लगा लें और फिर भाप में पकने के लिए रख दें। इन्हें 8-9 मिनट के लिए पका लें, फिर बीज निकालकर अलग कर लें। अब एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म कर लें और इसमें हींग, सरसों के दाने, जीरा, कलौंजी और सौंफ डालकर चटका लें। इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं, अदरक को लंबे पतले टुकड़ों में काटकर डालें और पके हुए आंवला मिलाएं। सभी चीजों को एक मिनट के लिए पका लें।

अब बारी है इसमें कुछ बेसिक मसाले मिलाने की जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक। सब्जी को अच्छे से चलाकर 4-5 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद गुड़ का पाउडर एड करें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। कुछ देर पकने पर आपकी आंवला और हरी मिर्च की चटपटी सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम पूड़ियों के साथ सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारियल-गुड़ डालकर बहुत टेस्टी बनते हैं आंवले के लड्डू, देखें रेसिपी
ये भी पढ़ें:मुंह में घुल जाएंगे ये नर्म पालक के कोफ्ते, बच्चे भी स्वाद ले कर खाएंगे, रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।