घी में बेसन भूनकर बना लें टेस्टी प्रोटीन रिच पिन्नी, बिना चीनी के बनती है ये हेल्दी रेसिपी! Wholesome Besan Pinni Recipe Protein Packed Sugar Free and Full of Flavour, रेसिपी - Hindustan
More

घी में बेसन भूनकर बना लें टेस्टी प्रोटीन रिच पिन्नी, बिना चीनी के बनती है ये हेल्दी रेसिपी!

आज हम आपको बेसन और घी से बनने वाली पिन्नी बनाने की विधि बता रहे हैं। प्रोटीन से भरपूर ये पिन्नी मुंह में घुल जाती है और बनाने में भी आसान है। आप गिल्ट फ्री हो कर मीठा खा सकें इसलिए हम शुगर फ्री रेसिपी ले कर आए हैं।

Fri, 31 Oct 2025 06:24 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
घी में बेसन भूनकर बना लें टेस्टी प्रोटीन रिच पिन्नी, बिना चीनी के बनती है ये हेल्दी रेसिपी!

मौसम में हल्का ठंडापन जैसे ही शुरू होता है, घरों में कई अलग-अलग चीजों के लड्डू और पिन्नी बनना शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर ये ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, नट्स और अनाजों से बनते हैं। ये सिर्फ कुछ मीठा या स्वादिष्ट खाने के लिए नहीं बनते, बल्कि शरीर को पोषण भी देते हैं और सर्दियों में इम्यूनिटी का भी ख्याल रखते हैं। इसी तरह आज की रेसिपी भी टेस्ट और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आज हम आपको बेसन और घी से बनने वाली पिन्नी बनाने की विधि बता रहे हैं। प्रोटीन से भरपूर ये पिन्नी मुंह में घुल जाती है और बनाने में भी आसान है। आप गिल्ट फ्री हो कर मीठा खा सकें इसलिए हम शुगर फ्री रेसिपी ले कर आए हैं, आइए देखते हैं।

बेसन की पिन्नी बनाने के लिए सामग्री

मुंह में घुल जाने वाली स्वादिष्ट बेसन की पिन्नी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- आधा किलो बेसन, आधा कप देसी घी, 1 कप गुड़ का पाउडर, 3 चम्मच खरबूजे के बीज, 2 चम्मच कद्दू के बीज, डेढ़ चम्मच अलसी के बीज, 3/4 चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और पिस्ता।

ऐसे बनाएं प्रोटीन रिच बेसन और ड्राई फ्रूट्स वाली पिन्नी

प्रोटीन रिच पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें, फिर इसमें बेसन डालकर रोस्ट कर लें। इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए भूनें, जब तक ये गोल्डन ब्राउन रंग का और खुशबूदार ना हो जाए। अब बेसन को अलग निकलाकर रख लें, फिर इसी कढ़ाई में दोबारा घी डालकर सारे नट्स और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स रोस्ट कर लें, लगभग 1 मिनट तक। मिक्सचर को हल्का ठंडा होने दें, फिर एक कढ़ाई में भुने हुए बेसन, ड्राई फ्रूट्स और गुड़ का पाउडर डालकर मिक्स करें। फ्लेवर और खुशबू के लिए इलायची पाउडर जरूर डालें। अब जब तक मिक्सर हल्का-हल्का गर्म है, तब तक नींबू जैसे आकार में पिन्नी को शेप दे दें। आपकी प्रोटीन से भरपूर टेस्टी बेसन पिन्नी बनकर तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में बीमार नहीं पड़ने देंगे गोंद अलसी के लड्डू, बस फॉलो करें देसी रेसिपी
ये भी पढ़ें:शरीर के लिए 'अमृत' से कम नहीं है हल्दी वाला दूध, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।