शरीर के लिए 'अमृत' से कम नहीं है हल्दी वाला दूध, दीपिका की न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सही रेसिपी A glass of turmeric milk daily can change your health nutritionist explains how to make it right, रेसिपी - Hindustan
More

शरीर के लिए 'अमृत' से कम नहीं है हल्दी वाला दूध, दीपिका की न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सही रेसिपी

आज हल्दी वाले दूध की रेसिपी बस इतनी सी बची है कि दूध में चुटकी भर हल्दी मिला दी और हो गया हल्दी वाला दूध तैयार। जबकि ये गलत तरीका है। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी वाला दूध बनाते हुए कुछ और भी चीजें मिलाई जाती हैं, आइए जानते हैं।

Wed, 29 Oct 2025 06:06 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
शरीर के लिए 'अमृत' से कम नहीं है हल्दी वाला दूध, दीपिका की न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सही रेसिपी

आयुर्वेद में नियमित रूप से हल्दी वाले दूध का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना गया है। शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करना हो या फिर इन्फ्लेमेशन को कम करना हो, गोल्डन मिल्क हार्ट और बोन हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। हालांकि आज हल्दी वाले दूध की रेसिपी बस इतनी सी बची है कि दूध में चुटकी भर हल्दी मिला दी और हो गया हल्दी वाला दूध तैयार। जबकि ये गलत तरीका है। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी वाला दूध बनाते हुए कुछ और भी चीजें मिलाई जाती हैं, जिससे इसका एब्जॉरपशन भी बढ़ता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने एक पोस्ट के जरिए इसी पारंपरिक रेसिपी को साझा किया है, आइए जानते हैं।

हल्दी वाला दूध बनाने का सही तरीका

हल्दी वाला दूध बनाने के लिए 1 कप गाय का दूध लें। इसके साथ 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच जायफल (पाउडर या घिसकर इस्तेमाल करें), 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच देसी घी। मिठास के लिए आप हल्का गुड़ भी मिला सकते हैं। अब इन सभी चीजों को दूध में डालकर 5 से 7 मिनट के लिए अच्छी तरह पकाएं, फिर छानकर गर्म-गर्म दूध को सिप करते हुए पीएं।

क्या है पीने का सही समय?

न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता बताती हैं कि हल्दी वाले दूध को पीने का सबसे अच्छा समय है, रात को सोने से पहले पीना। इससे नींद भी अच्छी आती है, पाचन बेहतर होता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है, इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है, दिमाग को शांत रखने में मदद करता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। बदलते मौसम में अगर हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपने और अपने परिवार की डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माइग्रेन के दर्द से राहत देगी ये आयुर्वेदिक पोटली, नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत
ये भी पढ़ें:30 दिनों तक पी लें ये 1 चम्मच तेल! मोटापे से ले कर शुगर में, होंगे ढेरों फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।