सब्जी बनाने का मन ना करे तो फटाफट बना लें चटपटी सी टमाटर-लहसुन की चटनी, देखें रेसिपी
शेफ नेहा और अंशु कुमारी ने टमाटर-लहसुन की चटनी की रेसिपी शेयर की है, जो देखने में ही इतनी टेस्टी है कि खाने का मन हो जाता है। बहुत आसानी से बनने वाली है और इसे आप रोटी, पराठे या किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकती हैं।

कभी-कभार रोज की दाल-सब्जी खा कर मन भर जाता है। ऐसे में कुछ अलग सा चटपटा सा खाने का मन करता है, जो पूरे मुंह का जायका बदल दे। ऐसे में चटनी बड़े काम आती है। फटाफट बन जाती है और खाने में इतनी स्वाद लगती है कि दो की भूख में लोग चार रोटी भी खा लें। घर में सब्जी ना हो, कुछ बनाने का मन ना करे तो फटाफट से चटनी बनाकर तैयार कर लो। शेफ नेहा और अंशु कुमारी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टमाटर और लहसुन की देसी चटनी की रेसिपी शेयर की है, जो देखने में ही इतनी टेस्टी है कि खाने का मन हो जाता है। बहुत आसानी से बनने वाली है और इसे आप रोटी, पराठे या किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकती हैं। बच्चों से ले कर बड़े तक इस चटपटी सी चटनी को खूब पसंद करेंगे। आइए रेसिपी जानते हैं।
टमाटर-लहसुन की देसी चटनी बनाने के लिए सामग्री
टमाटर-लहसुन की चटनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - टमाटर (4), लहसुन की कलियां (10-12), बारीक कटी हुई प्याज (1), हरा धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च, नींबू का रस और सरसों का तेल।
ऐसे बनाएं टमाटर-लहसुन की चटपटी सी चटनी
टमाटर-लहसुन की वायरल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर अच्छे से धो कर पोंछ लें। फिर इन्हें बीच से दो भागों में काट लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और टमाटर को तेल में पकाने रख दें। साथ ही लहसुन को भी छीलकर तेल में पकने के लिए रख दें। इन दोनों को ढककर लगभग पांच मिनट के लिए पकने दें। जब टमाटर और लहसुन अच्छे से गल जाएं, तो इन्हें निकाल लें। इसके बाद टमाटर के छिलके रिमूव कर लें, आसानी से हो जाएंगे।
अब एक चम्मच की मदद से टमाटर और लहसुन को अच्छी तरह मैश कर लें। इनमें कई हुई प्याज एड करें और साथ ही कटा हुआ धनिया पत्ता भी। स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। तीखा टेस्ट पसंद है तो थोड़ी सी कटी हुई हरी मिर्च भी एड कर दें। ऊपर से नींबू निचोड़ लें और सब्जी चीजों को आपस में मिक्स कर लें। लास्ट में हल्का सा सरसों का तेल मिलाएं, इससे चटनी में सौंधी सी खुशबू और फ्लेवर आता है। अच्छे से मिक्स कर लें और फिर चटनी को सर्व करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन