नारियल-गुड़ डालकर बहुत टेस्टी बनते हैं आंवले के लड्डू, पूनम देवनानी ने शेयर की रेसिपी Sweet, Healthy Delicious Poonam Devanani shared Special Amla Laddoo Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

नारियल-गुड़ डालकर बहुत टेस्टी बनते हैं आंवले के लड्डू, पूनम देवनानी ने शेयर की रेसिपी

Amla Laddoo Recipe: क्या आपने कभी आंवला से बनने वाले लड्डू खाएं हैं? यकीन मानिए आंवले से बड़े ही टेस्टी लड्डू बनकर तैयार होते हैं। इनमें नारियल और गुड़ का इस्तेमाल होता है, जिससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

Mon, 24 Nov 2025 06:53 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नारियल-गुड़ डालकर बहुत टेस्टी बनते हैं आंवले के लड्डू, पूनम देवनानी ने शेयर की रेसिपी

सर्दियों के सीजन में कई सुपरफूड बाजार में आते हैं, जिनमें से एक है आंवला। आंवला एक फल है, जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे कई तरह से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, सब्जी, अचार, लौंजी या कैंडी बनाकर। लेकिन क्या आपने कभी आंवला से बनने वाले लड्डू खाएं हैं? ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए आंवले से बड़े ही टेस्टी लड्डू बनकर तैयार होते हैं। इनमें नारियल और गुड़ का इस्तेमाल होता है, जिससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। सेहत के लिए भी ये बड़े फायदेमंद होते हैं। मसाला किचेन वाली पूनम देवनानी ने इन्हें बनाने की डिटेल्ड रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।

आंवला लड्डू बनाने की सामग्री

आंवला लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- आंवला (500 ग्राम), घी (1-2 चम्मच), बादाम (15-20), काजू (15-20), गुड़ का पाउडर (आधा कप से कम), नारियल का बुरादा (आधा कप), इलायची पाउडर (1 चम्मच) और खजूर (1-2 पीस)।

आंवला लड्डू बनाने की विधि

आंवला लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को धो कर कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में देसी घी गर्म करें और काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स काटकर भून लें। भुने हुए ड्राई फ्रूट्स अलग निकाल लें और इसी कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ आंवला डालकर पका लें। अब गुड़ का पाउडर एड करें और थोड़ी देर तक चलाते हुए पका लें। इसके बाद नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें। ऐसा करने से आंवले का कसैलापन दूर होता है और लड्डू अच्छी तरह बाइंड होते हैं। खुशबू और फ्लेवर के लिए आप थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स एड करें और सभी चीजों को मिलाकर गैस बंद कर दें। इनके छोटे-छोटे लड्डु बनाकर तैयार करें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा खजूर और गुलकंद भी एड कर सकती हैं। इन्हें आप लगभग 15 दिनों तक खा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह में घुल जाएंगे ये नर्म पालक के कोफ्ते, बच्चे भी स्वाद ले कर खाएंगे, रेसिपी
ये भी पढ़ें:क्या आपने ट्राई किया वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा? यहां देखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।