क्या आपने ट्राई किया वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा? मुंह में पानी भर देगी ये रेसिपी! Make the Viral Rajasthani Besan Pyaaz Paratha at Home Simple Recipe Inside, रेसिपी - Hindustan
More

क्या आपने ट्राई किया वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा? मुंह में पानी भर देगी ये रेसिपी!

Recipes: पराठे तो आपने तरह तरह के खाए होंगे, भरवां से ले कर सिंपल पराठे तक। लेकिन क्या आपने अभी तक वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा ट्राई किया? अगर नहीं, तो ये रेसिपी जरूर ट्राई कर के देखें।

Tue, 18 Nov 2025 06:36 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या आपने ट्राई किया वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा? मुंह में पानी भर देगी ये रेसिपी!

गरमा-गरम पराठे हों और साथ में चाय तो बात ही बन जाती है। खासतौर से सर्दियों में तो इस कॉम्बिनेशन का कोई जवाब नहीं। अब पराठे तो आपने तरह तरह के खाए होंगे, भरवां से ले कर सिंपल पराठे तक। लेकिन क्या आपने अभी तक वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा ट्राई किया? ये पराठा इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ क्योंकि इसे देखकर ही आपको बनाने का मन करेगा। स्वाद में तो ये इतना जायकेदार है कि एक बार खा लिया तो आपका मन नहीं भरने वाला। तो चलिए देर किस बात की आप भी ट्राई कीजिए ये टेस्टी बेसन प्याज पराठा, यहां दी गई है सिंपल सी रेसिपी।

राजस्थानी बेसन प्याज पराठा बनाने की सामग्री

बेसन प्याज पराठा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- 2 मीडियम साइज की प्याज, 3 कप भुना हुआ बेसन, आधा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, हरी मिर्च, 2 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ), गेहूं का आटा लगा हुआ, कलौंजी के दाने और देसी घी या तेल।

बेसन प्याज पराठा बनाने की विधि

वायरल राजस्थानी बेसन प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले इसकी फिलिंग बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए प्याज को लंबे और पतले टुकड़ों में स्लाइस कर लें। अब प्याज में नींबू का रस, हल्का भुना हुआ बेसन, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और जरा सा चाट मसाला डालकर मिक्स कर लें। आपकी भरावन की सामग्री बनकर तैयार है।

इसके बाद पराठों के लिए नॉर्मल गेहूं का आटा लगाकर तैयार कर लें। अब आप चाहें तो इन्हें नॉर्मल भरवां पराठों की तरह भी बना सकती हैं, लेकिन अगर लच्छेदार पराठे बनाने हैं, तो ये तरीका फॉलो करें। इसके लिए एक लोई बनाकर बेल लें और उसपर प्याज वाली फीलिंग रख दें। इसके बाद एक और लोई बेलकर इसके ऊपर रख दें। इसे चाकू की मदद से लंबा-लंबा काटकर चार भागों में बाट लें और हर एक भाग को रोल करते हुए छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। इसपर जरा सा हरा धनिया और कलौंजी के बीज एड करें और पराठा बेलकर तैयार कर लें। जरा सा देसी घी या तेल लगाकर आप पराठा तैयार कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पाइसी मैगी पसंद है तो एक बार ये तरीका ट्राई करें, शेफ यमन ने शेयर की रेसिपी
ये भी पढ़ें:सर्दियों में जरूर बनाएं खट्टी-मीठी आंवले की लौंजी, सेहत का खजाना है ये रेसिपी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।