एक बार इस तरीके से बनाकर देखें मेथी की खस्ता पूड़ियां, बिना सब्जी के भी स्वाद ले कर खाएंगे घरवाले! Step by Step Methi Poori Recipe for Flaky, Flavourful Pooris at Home, रेसिपी - Hindustan
More

एक बार इस तरीके से बनाकर देखें मेथी की खस्ता पूड़ियां, बिना सब्जी के भी स्वाद ले कर खाएंगे घरवाले!

सर्दियों में लगभग हर घर में नाश्ते और लंच के लिए मेथी की पूड़ियां बनती हैं। लेकिन आज हम आपको जो तरीका बता रहे हैं, इस तरह बनाएंगी तो बड़ी ही खस्ता और स्वादिष्ट पूड़ी बनकर तैयार होंगी।

Thu, 13 Nov 2025 10:15 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
एक बार इस तरीके से बनाकर देखें मेथी की खस्ता पूड़ियां, बिना सब्जी के भी स्वाद ले कर खाएंगे घरवाले!

सर्दियों के मौसम में ताजा हरी मेथी बाजार में आनी शुरू हो जाती है। ये इतनी पौष्टिक और फायदेमंद होती है कि जितना हो सके इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसका एक तरीका ये भी है आप मेथी की गरमा-गरम पूड़ी बनाकर खाएं। सर्दियों में लगभग हर घर में नाश्ते और लंच के लिए मेथी की पूड़ियां बनती हैं। लेकिन आज हम आपको जो तरीका बता रहे हैं, इस तरह बनाएंगी तो बड़ी ही खस्ता और स्वादिष्ट पूड़ी बनकर तैयार होंगी। बिना किसी सब्जी के सिर्फ अचार या चटनी के साथ खाने में भी ये बहुत टेस्टी लगती हैं। आइए इनकी डिटेल्ड रेसिपी जान लेते हैं।

मेथी की खस्ता पूड़ी बनाने के लिए सामग्री

मेथी की पूड़ी बनाने के लिए जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - मेथी के पत्ते (लगभग 3 कप), गेहूं का आटा (3 कप के करीब), बेसन (1 कप), स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर (1 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), अजवाइन (1 चम्मच), लहसुन की कलियां (4-5), 2 हरी मिर्च, हींग (1/4 चम्मच), तेल।

ऐसे बनाकर देखें मेथी की पूड़ियां

खस्ता मेथी की पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश मेथी के पत्तों को साफ कर लें और जितना हो सके बारीक काट लें। अब आटा लगाने की बारी है। इसके लिए गेहूं का आटा लें और उसमें बेसन मिक्स करें, इससे पूड़ियां बहुत ही खस्ता बनेंगी। साथ ही इनमें मेथी के पत्ते भी एड कर दें। अब थोड़ा सा नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, बारीक कटी हरी मिर्च और चुटकी भर हींग मिलाएं। इसके साथ ही आटे में लगभग 1/4 कप तेल डालें और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटा लगा लें।

आटा तैयार हो जाए तो लास्ट में थोड़ा सा तेल लगाएं और उसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इनमें हल्का सा सूखा आटा लगाकर बेल लें। इसे नॉर्मल पूड़ी की तुलना में हल्का सा मोटा रखें। जब तेल गर्म हो जाए, तो पूड़ी तलने के लिए डालें। कलछी की मदद से पूड़ी के ऊपर तेल डालती रहें, इससे पूड़ी एकदम फूली-फूली बनेगी। तो लीजिए आपकी खस्ता और टेस्टी मेथी की पूड़ियां बनकर तैयार हैं।

(Images Credit: @Khana Khazana with Shikha)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देसी घी में शकरकंद भूनकर बना लें टेस्टी हलवा, मुंह में घुल जाएगी ये रेसिपी
ये भी पढ़ें:बिना गुड़ या चीनी के बनाएं आंवले का टेस्टी और रसीला मुरब्बा, देखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।