देसी घी में शकरकंद भूनकर बना लें टेस्टी हलवा, मुंह में घुल जाएगी ये रेसिपी Sweet Potato Halwa Recipe A Perfect Winter Treat Without Refined Sugar, रेसिपी - Hindustan
More

देसी घी में शकरकंद भूनकर बना लें टेस्टी हलवा, मुंह में घुल जाएगी ये रेसिपी

Winter Recipes: शकरकंद को घी में भूनकर, ड्राई फ्रूट्स के साथ बहुत ही टेस्टी सा हलवा भी आप बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे गिल्ट फ्री एंजॉय किया जा सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरली ही काफी मिठास होती है।

Wed, 12 Nov 2025 09:29 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
देसी घी में शकरकंद भूनकर बना लें टेस्टी हलवा, मुंह में घुल जाएगी ये रेसिपी

सर्दियों में कई सुपरफूड बाजार में आने लगते हैं, जिनमें से एक शकरकंद भी है। फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद स्वाद में भी बहुत लाजवाब होता है। खासतौर से अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं और आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो शकरकंद का मिठास भरा स्वाद आपके लिए ही है। इसे घी में भूनकर, ड्राई फ्रूट्स के साथ बहुत ही टेस्टी सा हलवा भी आप बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे गिल्ट फ्री एंजॉय किया जा सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरली ही काफी मिठास होती है। तो चलिए इस सर्दियों के सीजन के लिए सीख लेते हैं, शकरकंद के हलवे की रेसिपी, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है।

हलवा बनाने के लिए सामग्री

शकरकंद का हलवा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - शकरकंद (500 ग्राम), 1/4 कप गुड़ पाउडर, मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स, आधा चम्मच इलायची पाउडर, 2 चम्मच देसी घी, 5-6 केसर के धागे।

शकरकंद का हलवा बनाने की विधि

शकरकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धो कर उबाल लें। उबालने के बाद जब ये ठंडी हो जाएं, तो इन्हें कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में देसी घी गर्म करें और उसमें कटे हुए काजू, बादाम जैसे जो भी ड्राई फ्रूट्स आपको हलवे में डालने हैं, उन्हें भून लें। फिर इन्हें बाहर निकाल कर रख लें। इसके बाद दोबारा पैन में थोड़ा सा घी गर्म कर लें और इसमें कद्दूकस की हुई शकरकंद मिला कर भून लें। इसे 5-7 मिनट के लिए भूनती रहें, फिर इसमें गुड़ का पाउडर, इलायची पाउडर और पानी में भिगोया हुआ केसर एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और हलवे को लगभग 8-10 मिनट के लिए पकाएं। अब ऊपर से घी में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। आपका गिल्ट फ्री, ग्लूटेन फ्री, मुंह में घुलने वाला टेस्टी हलवा बनकर तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भुनी हुई शकरकंद पसंद है तो बिना पानी के ऐसे उबाल लें, मिलेगा अंगीठी वाला स्वाद
ये भी पढ़ें:बिना गुड़ या चीनी के बनाएं आंवले का टेस्टी और रसीला मुरब्बा, देखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।