बिना चीनी-गुड़ के बनाएं आंवले का टेस्टी और रसीला मुरब्बा, इस ट्रिक से बनेगा एकदम खिला-खिला Make Amla Murabba Without Sugar or Jaggery Healthy, Tasty and Perfect recipe for Winters, रेसिपी - Hindustan
More

बिना चीनी-गुड़ के बनाएं आंवले का टेस्टी और रसीला मुरब्बा, इस ट्रिक से बनेगा एकदम खिला-खिला

Amla Murabba Recipe: आज हम आपको बिना गुड़ और चीनी वाला मुरब्बा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। कुछ इस तरह बनाएंगी तो आपका मुरब्बा एकदम खिला-खिला, स्वादिष्ट और रसीला बनकर तैयार होगा।

Mon, 10 Nov 2025 06:27 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना चीनी-गुड़ के बनाएं आंवले का टेस्टी और रसीला मुरब्बा, इस ट्रिक से बनेगा एकदम खिला-खिला

विटामिन सी से भरपूर आंवला हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। इसलिए इस विंटर सुपरफूड को जितना हो सके अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। एक तरीका ये भी है कि इसका मुरब्बा बनाकर तैयार कर लें। स्वादिष्ट मीठा और रसीला मुरब्बा बच्चे भी बड़े शौक से खा लेते हैं और उन्हें आंवले के फायदे भी मिल जाते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग चीनी से मुरब्बा बनाते हैं, जो उतना हेल्दी नहीं होता। इसलिए आज हम आपको बिना गुड़ और चीनी वाला मुरब्बा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। कुछ इस तरह बनाएंगी तो आपका मुरब्बा एकदम खिला-खिला, स्वादिष्ट और रसीला बनकर तैयार होगा।

मुरब्बा बनाने की सामग्री

बिना गुड़ और चीनी के आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी, वो हैं- आंवला (500-600 ग्राम), धागे वाली मिश्री (500-600), आधा चम्मच इलायची पाउडर, काला नमक ( आधा चम्मच से हल्का कम), आधा चम्मच सौंठ पाउडर और जरूरत के हिसाब से पानी।

बिना गुड़-चीनी के आंवला मुरब्बा बनाने की विधि

मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले सभी आंवलों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अब अगले दिन एक कांटे की चम्मच लें और उसकी मदद से आंवलों में छोटे-छोटे छेद कर लें। इससे आंवले अंदर तक पकते हैं और मिठास भी अंदर तक जाती है। इसके बाद एक पतीले में पानी गर्म होने के लिए रखें, जैसे ही पानी उबलने लगे उसमें सभी मुरब्बे डाल दें। इन्हें मीडियम फ्लेम पर लगभग 5-7 मिनट के लिए पका लें, ताकि ये अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएं।

अब धागे वाली मिश्री को कूटकर और पीसकर बारीक पाउडर बना लें। एक कढ़ाही में ये मिश्री पाउडर डालें, साथ में आंवले भी रखें। ऊपर से 5-6 चम्मच पानी जरूर डाल दें। गैस की फ्लेम धीमी रखें और हल्का-हल्का चलाते हुए आंवलों को पका लें। जब मिश्री पिघलकर पूरी तरह पानी बन जाए, तो इन्हें ढक दें और लगभग 30-40 मिनट के लिए पकने दें। बीच-बीच में थोड़ा बहुत चलाती रहें। आपका स्वादिष्ट मुरब्बा बनकर तैयार है। फ्लेवर बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची पाउडर, काला नमक और सौंठ पाउडर भी मिला सकती हैं।

(Images Credit: @deliciousbygarima_Instagram)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बार ऐसे चाय बना ली, तो पुराना तरीका भूल जाएंगी, शेफ ने बताई कुकर वाली ट्रिक!
ये भी पढ़ें:आलू मेथी की सब्जी ऐसे बनाएंगी तो घरवाले उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।