रोटी-चावल के साथ अच्छी लगती है करेले की सूखी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका sookhi karela sabji kaise banaye or Dry karela sabji Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

रोटी-चावल के साथ अच्छी लगती है करेले की सूखी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

गर्मी के मौसम में करेला खूब आता है। ये सेहत के लिए बेहतरीन होता है, लेकिन इसके कड़वे स्वाद के कारण बच्चे और बड़े दोनों ही इसे खाना कम पसंद करते हैं। यहां बताई सूखी करेला की सब्जी स्वाद में अच्छी लगती है, सीखिए बनाने का तरीका।

Sat, 4 April 2026 10:02 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
रोटी-चावल के साथ अच्छी लगती है करेले की सूखी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

करेला एक ऐसी सब्जी है जो दवा की तरह काम करती है। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन इसे सेहत का खजाना माना जाता हैं। यह खून में ग्लूकोज के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ करेले में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है। करेले की कड़वाहट की वजह से बहुत से लोग इसे खाने से कतराते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह बेहद टेस्टी लगते हैं। बहुत से घरों में करेला भरवां तरीके से बनाया जाता है। लेकिन इसकी सूखी सब्जी भी स्वाद में जबरदस्त लगती हैं। हम आपके लिए सूखे करेले की सब्जी बनाने की एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं। जो रोटी-चावल के साथ अच्छी लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंग्रेजी नहीं देसी तरीके से बनाएं पास्ता, सबको भाएगा मसालेदार स्वाद

करेले की सूखी सब्जी बनाने की सामग्री

आधा किलो करेला, आधा छोटा चम्मच बेसन, दो बड़े चम्मच सरसों का तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा चम्मच कलौंजी,एक चम्मच नमक, दो बड़े चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर हल्दी पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच गरम मसाला, 7-8 मेथी दाना, एक चम्मच साबूत धनिया, दो चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच आमचूर पाउडर, कसूरी मेथी, कटा हुआ हरा धनिया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, पीकर आएगा मजा

करेले की सूखी सब्जी बनाने की विधि

करेले की सूखी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले करेले को पानी से धो लें और फिर गोल-गोल थोड़ी मोटी स्लाइस में काट लें। अब इन्हें एक कटोरे में रखें और ऊपर से नमक डालें। अच्छे से हाथों से मिक्स करें और फिर जब पानी निकलने लगे तो करेले को हाथों में लेकर अच्छे से निचोड़ लें और फिर एक तरफ रखें। अब अलग रखे करेले में लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, बेसन और हल्दी पाउडर डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें थोड़ा सरसों का तेल डालकर कुछ देर के लिए रख दें। अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और फिर जीरा, मेधी दाना, हींग, सौंफ, कलौंजी डालकर अच्छे से चटका लें। फिर मसाले के साथ मिक्स किए करेले को तेल में डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। जब करेले अच्छे से पक जाएं तो इसमें नमक और अमचूर पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें। अंत में हरा धनिया डालें और सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीजी मैगी खाकर भूल जाएंगे सिंपल वाली का स्वाद, सीखिए रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।