अंग्रेजी नहीं देसी तरीके से बनाएं पास्ता, सबको भाएगा मसालेदार स्वाद
पास्ता वैसे तो एक इटालियन डिश है। जिसे भारत में भी खूब खाया जाता है, हालांकि इसे बनाने का तरीका काफी हर जगह अलग-अलग होता है। यहां सीखिए मसालेदार पास्ता बनाने का देसी तरीका-

पास्ता वैसे तो एक अंग्रेजी डिश है, जो इटली की है। वैसे तो इसे व्हाइट सॉस, रेड सॉस और मिक्स सॉस के साथ बनाया जाता है। लेकिन अगर आपको इसका इंग्लिश स्वाद पसंद नहीं है तो इसे देसी तरीके से भी बना सकते हैं। यहां हम देसी मसालेदार पास्ता बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत सिंपल है और स्वाद में भी ये काफी अच्छा लगता है। अगर आप रोजाना के स्वाद से बोर हो गए हैं तो घर पर देसी मसालेदार पास्ता बनाने का तरीका बता रहे हैं, आप भी जानिए-
देसी मसालेदार पास्ता बनाने की सामग्री
देसी मसालेदार पास्ता बनाना के लिए आपको चाहिए पास्ता, एक मीडियम साइज की प्याज, एक मीडियम साइज की शिमला मिर्च, एक मुट्ठी स्वीट कॉर्न, एक कप पनीर के टुकड़े, आधा टमाटर, बटर, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, मैगी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, चिली फ्लैक्स।
देसी मसालेदार पास्ता बनाने की विधि
पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को धोकर पानी में उबाल लें। उबालते समय इसमें नमक मिला दें। जब पास्ता अच्छी तरह से उबल जाए तब इसे छानकर ठंडे पानी में डालें। अब स्वीट कॉर्न को भी 2 से 3 मिनट के लिए उबाल कर छान लें। अब प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च को लंबा काट लें। लहसुन को भी बारीक काट लें। अब एक कढ़ाई में बटर गर्म करें। इसमें लहसुन को अच्छे से भून लें। प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च को डालें। अब अच्छे से पकने के बाद इसमें टमाटर डालें। जब टमाटर गल जाएं तो इसमें सभी मसाले डालें। एक ग्रेवी तैयार होने के बाद इसमें पास्ता डालें। अच्छे से मिक्स कर लें। कुछ देर पकाने के बाद इसमें हरा धनिया डालें और सर्व करें।
टिप- अच्छे स्वाद के लिए इसमें टमैटो केचअप मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें चीज स्लाइस भी मिला सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन