सारा तेंदुलकर की फेवरिट है ये साउथ इंडियन डिश, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी सीख लें रेसिपी! Sara Tendulkar Reveals Her Favourite Food A Crispy Homemade Cheese Dosa Check Out the Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

सारा तेंदुलकर की फेवरिट है ये साउथ इंडियन डिश, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी सीख लें रेसिपी!

सारा तेंदुलकर क्रिस्पी बटरी चीज डोसा की दीवानी हैं, वो भी घर का बना हुआ। तो चलिए आज सारा की फेवरिट डिश की रेसिपी जान लेते हैं। ये बनाने में भी सिंपल है और सभी को इसका बटरी स्वाद खूब पसंद आने वाला है।

Thu, 6 Nov 2025 09:36 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सारा तेंदुलकर की फेवरिट है ये साउथ इंडियन डिश, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी सीख लें रेसिपी!

सारा तेंदुलकर अपने फैशनेबल लुक्स और अदाओं के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि फैशन चॉइसेज के अलावा सारा की फूड चॉइसेज भी कमाल हैं। हाल ही में 'कर्ली टेल्स' के साथ हुए एक इंटरव्यू में सारा ने अपनी डाइट को ले कर बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी फेवरिट डिश के बारे में बताया। अगर आप सोच रहे हैं कि वो कोई फैंसी सैलेड है, तो बिल्कुल नहीं। बल्कि सारा तो क्रिस्पी बटरी चीज डोसा की दीवानी हैं, वो भी घर का बना हुआ। तो चलिए आज सारा की फेवरिट डिश की रेसिपी जान लेते हैं। ये बनाने में भी सिंपल है और घर में सभी को इसका बटरी स्वाद खूब पसंद आने वाला है। आइए देखते हैं।

चीज डोसा बनाने की सामग्री

क्रिस्पी चीज डोसा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 2 कप डोसा बैटर, नमक स्वादानुसार, 2×2 इंच मोजरेला चीज का टुकड़ा, 2-3 चम्मच मक्खन, आधा कप टमाटर की चटनी, 2-3 चम्मच तेल, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च (आधा कप), आधा कप स्वीट कॉर्न, बारीक कटी हुई मशरूम (आधा कप), आधा चम्मच धनिया, आधा चम्मच चाट मसाला, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर।

कुरकुरा चीज डोसा बनाने की विधि

क्रिस्पी और बटरी स्वाद वाला चीज डोसा बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार लें। इसके लिए गैस पर पैन चढ़ाएं और दो चम्मच तेल गर्म कर लें। इसके बाद अदरक का पेस्ट, बारीक कटी शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और मशरूम डालकर कुछ देर के लिए भूनें। मसालों के लिए चाट मसाला, नमक, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर एड करें और सब्जियों को ढककर लगभग एक मिनट के लिए कुक होने दें।

अब डोसा बैटर तैयार कर लें और पैन पर पकने के लिए डालें। जैसे ही डोसा हल्का कुक हो जाए, उसपर बटर डालकर फैला लें। साथ ही टमाटर की चटनी भी लगाएं। ध्यान रहे इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी ही रखें। अब जो सब्जियों की स्टफिंग आपने बनाई थी, उसे डोसे पर रखें, साथ ही ऊपर से मोजरेला चीज को कद्दूकस कर के डाल दें। इसके बाद डोसे को बीच से फोल्ड करें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पकाएं। आपका चीज डोसा बनकर तैयार है।

(All Images Credit: Pinterest)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलू मेथी की सब्जी ऐसे बनाएंगी तो घरवाले उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे!
ये भी पढ़ें:घी में बेसन भूनकर बना लें प्रोटीन रिच पिन्नी, बिना चीनी के बनती है ये रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।