इफ्तार हो या होली पार्टी, नॉनवेज के शौकीनों को बेहद पसंद आएगी चिकन टिक्की, नोट करें रेसिपी ramadan Iftar to holi party know how to make crispy juicy chicken tikki recipe for non vegetarian lovers, रेसिपी - Hindustan
More

इफ्तार हो या होली पार्टी, नॉनवेज के शौकीनों को बेहद पसंद आएगी चिकन टिक्की, नोट करें रेसिपी

Chicken Tikki Recipe : इस टिक्की का क्रिस्पी और जूसी स्वाद लोगों को लंबे समय तक याद रहता है। अगर आप भी अपने त्योहार की मस्ती को जायकेदार बनाए रखना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करके घर पर बना लें रेस्त्रां जैसी टेस्टी चिकन टिक्की।

Thu, 26 Feb 2026 08:48 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
इफ्तार हो या होली पार्टी, नॉनवेज के शौकीनों को बेहद पसंद आएगी चिकन टिक्की, नोट करें रेसिपी

रमजान का पाक महीना हो या होली की मस्ती, घर आए मेहमानों के स्वागत में कई तरह के लजीज और जायकेदार पकवान बनाकर परोसे जाते हैं। ऐसे में अगर आप नॉनवेज लवर हैं और घर आए दोस्तों के लिए रूटीन से हटकर कोई टेस्टी साइड डिश बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो चिकन टिक्की की ये यूनिक रेसिपी आपको बेहद पसंद आने वाली है। आमतौर पर टिक्की का नाम सुनते ही लोगों के मन में आलू की टिक्की की तस्वीर घूमने लगती है। लेकिन नॉनवेज पसंद करने वाले लोगों के लिए यह स्पेशल टिक्की चिकन कीमा से बनाकर तैयार की जाती है। इस टिक्की का क्रिस्पी और जूसी स्वाद लोगों को लंबे समय तक याद रहता है। अगर आप भी अपने त्योहार की मस्ती को जायकेदार बनाए रखना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करके घर पर बना लें रेस्त्रां जैसी टेस्टी चिकन टिक्की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 मिनट में बनाएं इंस्टेंट आलू चिप्स, नहीं पड़ेगी धूप में सुखाने की जरूरत

चिकन टिक्की बनाने के लिए सामग्री

-500 ग्राम चिकन कीमा(बारीक पिसा हुआ)

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

-2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

-मुट्ठी भर हरा धनिया (बारीक कटा)

-पुदीना (बेहतरीन खुशबू के लिए)

-2 बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन (बाइंडिंग के लिए)

-1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंडाई के बिना अधूरा है होली का त्योहार, बाजार जैसी रेसिपी के लिए फॉलो करें टिप्स

सूखे मसाले

-नमक (स्वादानुसार)

-1 चम्मच लाल मिर्च

-1 चम्मच गरम मसाला

-1 चम्मच चाट मसाला

-आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर

चिकन टिक्की बनाने का तरीका

चिकन टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले टिक्की का मिश्रण तैयार कर लें। इसके लिए एक बड़े बाउल में चिकन कीमा लेकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया, पुदीना और सारे सूखे मसाले मिला दें। टिक्की की बाइंडिंग के लिए उसमें भुना हुआ बेसन या मैश किया हुआ आलू मिलाएं। यह टिक्की को टूटने से बचाएगा और उसे अंदर से नरम रखेगा। अब टिक्की को आकार देने के लिए हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बनाकर तैयार कर लें। आप चाहें तो इनके बीच में थोड़ा सा मोजरेला चीज भी भर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि टिक्कियां बाजार जैसी 'क्रंची' बनें, तो तलने से पहले इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें। इससे ऊपर की परत एकदम कड़क और अंदर का हिस्सा मक्खन जैसा मुलायम बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इफ्तार हो या होली की दावत: बिरयानी के चावलों को चिपचिपा होने से बचाने के 5 टिप्स

टिक्की को करें शैलो फ्राई - अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें टिक्कियों को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि गैस की आंच तेज न हो वरना चिकन अंदर से कच्चा रह जाएगा और बाहर से ज्यादा जल जाएगा।

सर्व करने का तरीका- गरमा-गरम चिकन टिक्की पर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क कर पुदीने की तीखी चटनी और लच्छा प्याज के साथ परोसें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।