इफ्तार हो या होली की दावत: बिरयानी के चावलों को चिपचिपा होने से बचाने के 5 टिप्स tips to cook non sticky biryani rice without getting sticky and mushy, खाना - Hindustan
More

इफ्तार हो या होली की दावत: बिरयानी के चावलों को चिपचिपा होने से बचाने के 5 टिप्स

Easy ways to avoid sticky biryani rice : कई बार सबसे महंगी बासमती भी चिपचिपी होकर 'खिचड़ी' बन जाती है या फिर मसालों के आगे उसका अपना स्वाद पूरी तरह फीका रह जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये 5 टिप्स आपकी बिरयानी को रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट स्वाद और लुक देंगे।

Tue, 24 Feb 2026 01:56 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
इफ्तार हो या होली की दावत: बिरयानी के चावलों को चिपचिपा होने से बचाने के 5 टिप्स

बात चाहे रमजान की इफ्तार पार्टी की हो या होली के स्पेशल लंच मेन्यू की, लोग उसे स्पेशल बनाने के लिए अकसर पार्टी मेन्यू में अलग-अलग तरह की बिरयानी परोसना पसंद करते हैं। बिरयानी की असली पहचान उसके खिले-खिले, लंबे और खुशबूदार चावल होते हैं। आमतौर पर लोग बिरयानी के मसाले और गोश्त को पकाने पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन असली चुनौती चावल के दानों को एक-दूसरे से जुदा और लजीज बनाए रखने में होती है। कई बार सबसे महंगी बासमती भी चिपचिपी होकर 'खिचड़ी' बन जाती है या फिर मसालों के आगे उसका अपना स्वाद पूरी तरह फीका रह जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये 5 टिप्स आपकी बिरयानी को रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट स्वाद और लुक देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न बिखरेंगे, न होंगे सख्त: नरम-मुलायम लौकी कोफ्ता बनाने के 5 सीक्रेट्स

बिरयानी को रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट बनाएंगे ये कुकिंग टिप्स

1. चावलों को पानी में भिगोकर रखने का सही समय

चावल को पकाने से पहले उन्हें कम से कम 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से चावल के दाने नमी सोख लेते हैं और पकते समय टूटते नहीं हैं। इस कुकिंग टिप को फॉलो करने से बिरयानी के चावल पककर लंबे होते हैं। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि चावलों को 1 घंटे से ज्यादा न भिगोएं वरना चावल नाजुक होकर टूटने लगेंगे।

2. उबलते पानी में 'खड़े मसालों' का जादू

बिरयानी के चावल को फीका होने से बचाने के लिए पानी में नमक के साथ तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची डालें। पानी में नमक की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि चखने पर वह 'समुद्र के पानी' जैसा खारा लगे। घबराएं नहीं, अतिरिक्त नमक पानी के साथ निकल जाएगा, लेकिन चावल के अंदर तक स्वाद बैठ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली हो या रमजान बेहद पसंद किए जाते हैं वेज गलौटी कबाब, नोट करें रेसिपी

3. तेल और नींबू का मेल

चावल उबालते समय पानी में एक चम्मच तेल या घी के साथ आधे नींबू का रस डाल दें। तेल चावलों को आपस में चिपकने से रोकता है। जबकि नींबू चावल को दूध जैसा सफेद बनाए रखते हुए दानों को खिला-खिला नॉन स्टिकी बनाए रखता है।

4. 70-80 प्रतिशत ही पकाएं चावल

बिरयानी के चावल को कभी भी पूरा नहीं पकाना चाहिए। जब चावल 70 से 80 प्रतिशत पक जाए तो उन्हें छानकर अलग रख लें। बाकी की कसर 'दम' के दौरान पूरी होती है। अगर आप पहले ही पूरा पका लेंगे, तो दम देते समय चावल भाप से गल कर आपस में चिपकने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परंपरा की मिठास या सेहत का विज्ञान : जानें इफ्तार में खजूर खाने के 5 जादुई फायदे

5. छानने के बाद फैलाना

चावल छानने के बाद उन्हें गरम बर्तन में ढेर बनाकर न छोड़ें। उन्हें एक बड़ी परात या ट्रे में हल्का फैला दें। इससे उनकी भाप निकल जाएगी और 'ओवर कुकिंग' भी रुक जाएगी, जिससे दाने अलग-अलग और सख्त बने रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।