कुकर में झटपट बना लें मेथी पनीर मसाला, पराठे के साथ खूब टेस्टी लगती है ये सब्जी! One Pot Methi Paneer Masala A Winter Perfect Green Delight, रेसिपी - Hindustan
More

कुकर में झटपट बना लें मेथी पनीर मसाला, पराठे के साथ खूब टेस्टी लगती है ये सब्जी!

One Pot Methi Paneer Masala: झटपट तैयार होने वाली ये वन पॉट मेथी पनीर मसाला, बहुत टेस्टी बनती है। घरवालों की डाइट में हरी एड करने के लिए ये परफेक्ट डिश है। तो चलिए रेसिपी जान लेते हैं।

Fri, 28 Nov 2025 09:55 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकर में झटपट बना लें मेथी पनीर मसाला, पराठे के साथ खूब टेस्टी लगती है ये सब्जी!

सर्दियों के मौसम में फ्रेश हरी मेथी बाजार में खूब आती है। ऐसे में बढ़िया रहेगा कि पोषण से भरपूर ये हरी सब्जी, जितना हो सके आप अपनी डाइट में शामिल करें। वैसे तो मेथी के पराठे, सब्जी और भी कई रेसिपीज हैं, लेकिन अक्सर बच्चे इन्हें खाने से मुंह बनाते हैं। लेकिन आज जो हम रेसिपी ले कर आए हैं, इसे बच्चे हों या बड़े, खूब स्वाद ले कर खाएंगे। यकीन मानिए झटपट तैयार होने वाली ये वन पॉट मेथी पनीर मसाला सब्जी, बहुत टेस्टी बनती है। घरवालों की डाइट में हरी एड करने के लिए ये परफेक्ट डिश है। तो चलिए मेथी पनीर मसाला की रेसिपी जान लेते हैं।

मेथी पनीर मसाला बनाने की सामग्री

मेथी पनीर मसाला बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- तेल (1 चम्मच), 1 तेज पत्ता, 1 चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ), 1 चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ), 2 कटे हुए टमाटर, 4-5 बादाम (भिगोकर छिले हुए), 5-6 काजू (भिगोए हुए), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, नमक, आधा कप पानी, मेथी (2 कप), हरी इलायची (2), 2-3 लौंग, 1/4 दही, 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई), आधा चम्मच सौंफ पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, कसूरी मेथी (1 चम्मच), पनीर (1 कप, कटा हुआ), गार्निशिंग के लिए चिली ऑयल और क्रीम।

वन पॉट मेथी पनीर मसाला बनाने की विधि

झटपट बनने वाले वन पॉट मेथी पनीर मसाला के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में हल्का तेल गर्म करें। अब इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, भीगे हुए बादाम (बिना छिलका) और काजू, तेज पत्ता, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब स्पाइस इंफ्यूजर या एक पोटली बनाकर उसमें कुछ खड़े मसाले जैसे हरी इलायची, लौंग और बड़ी इलायची रखें। इसे भी प्रेशर कुकर में डाल दें। कटी हुई मेथी को हल्का सा नमक डालकर छोटे बर्तन में रख लें और उस बर्तन को भी ढककर कुकर में ही रख दें। लगभग दो सीटी आने तक सभी चीजों को पकाएं।

अब कुकर से मेथी और तेज पत्ता अलग निकाल लें और प्याज-टमाटर को पीसकर ग्रेवी बना लें। इस ग्रेवी में दही, हरी मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, उबाले हुए मेथी के पत्ते, पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करें। सभी चीजों को कुछ देर के लिए पका लें, आपका मेथी पनीर मसाला झटपट बनकर तैयार है। इसे क्रीम और चिली ऑयल की गार्निशिंग के साथ सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलू, गोभी से भी टेस्टी लगते हैं मटर के पराठे, इस तरह बनाएंगी तो बढ़ जाएगा स्वाद!
ये भी पढ़ें:5 मिनट में बन जाएगी रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी नान, पूनम देवनानी ने शेयर की ट्रिक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।