ना चीनी, ना मलाई! दूध में मखाना भिगोकर बनाएं हेल्दी कुल्फी, बच्चों को खूब पसंद आएगी!
Recipe: आज हम आपके साथ मखाना कुल्फी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो बनाने में बिल्कुल सिंपल है और हेल्दी भी खूब है। दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये मखाना कुल्फी टेस्टी भी इतनी लगती है कि बच्चे बाहर की आइसक्रीम मानेंगे ही नहीं।

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। खासतौर से बच्चे तो दिन में एक ना एक बार आइसक्रीम की डिमांड करते ही हैं। लेकिन रोज-रोज मार्केट वाली आइसक्रीम खाना हेल्दी नहीं है, ये बात आप भी जानती हैं। इनमें चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर और पाम ऑयल जैसी जानें क्या-क्या चीजें होती हैं जो सेहत को नुकसान करती हैं। ऐसे में सबसे बेस्ट ऑप्शन यही रहेगा कि आप बच्चों के लिए घर पर ही आइसक्रीम बनाएं। आज हम आपके साथ मखाना कुल्फी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो बनाने में बिल्कुल सिंपल है और हेल्दी भी खूब है। दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये मखाना कुल्फी टेस्टी भी इतनी लगती है कि बच्चे बाहर की आइसक्रीम मानेंगे ही नहीं। इसे और हेल्दी ट्विस्ट देने के लिए हम चीनी का इस्तेमाल भी नहीं करेंगे। तो चलिए फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।
हेल्दी मखाना कुल्फी बनाने के लिए सामग्री
बच्चों के लिए घर पर ही हेल्दी और टेस्टी मखाना कुल्फी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मखाना (1 कप), बादाम (1/4 कप), मीठे के लिए खजूर (7-8), फुल क्रीम दूध (आधा लीटर), इलायची पाउडर, केसर के धागे (ऑप्शनल)।
स्वादिष्ट मखाना कुल्फी बनाने की विधि
मखाना कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले मखाना और बादाम को एक कटोरी दूध में भिगोकर रख दें। ध्यान रहे आपको बादाम के छिलके रिमूव कर लेने है। साथ में बीज निकालकर खजूर भी एड करें और चाहें तो कुछ केसर के धागे भी एड कर सकती हैं। दूध हल्का गर्म होना चाहिए। आपको इन्हें लगभग एक घंटे के लिए भिगोकर रखना है, ताकि ये दूध को सोख लें और फूलकर सॉफ्ट हो जाएं।
एक घंटे बाद इन्हें एक मिक्सचर में डालकर पीस लें। एक गाढ़ा सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। अब एक बर्तन में फुल क्रीम दूध को उबलने के लिए रखें। दूध में उबाल आते ही ये पेस्ट उसमें मिलाएं। साथ में खुशबू और फ्लेवर के लिए आप जरा सा इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं। अब दूध को पकने दें, बहुत ज्यादा देर पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लगभग 7-8 मिनट में ही ये काफी गाढ़ा होने लग जाएगा।
आप चाहें तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी एड कर सकती हैं। कुल्फी खाते हुए ये बीच-बीच में आते हैं, जो काफी टेस्टी लगता है। अब इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। जैसे ही ये ठंडा हो जाए इसे कुल्फी मोल्ड में डालें और लगभग 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में जमने छोड़ दें। आप रातभर के लिए इसे सेट होने छोड़ सकती हैं। सुबह तक एकदम क्रीमी मलाईदार मखाना कुल्फी बनकर तैयार होगी।
(Credit- @goodfoodbykanak_Instagram)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन