सिर्फ 1 लीटर दूध से कुकर में बनाएं 35 रसमलाई, ठंडी-ठंडी खा कर मजा आ जाएगा! Make Soft and Spongy Rasmalai in a Pressure Cooker with Just 1 Litre Milk, रेसिपी - Hindustan
More

सिर्फ 1 लीटर दूध से कुकर में बनाएं 35 रसमलाई, ठंडी-ठंडी खा कर मजा आ जाएगा!

Rasmalai Recipe: क्या कभी आपने सोचा है कि प्रेशर कुकर में हलवाई जैसी रसमलाई भी बन सकती है? जी हां, तरीका फॉलो करेंगी तो एकदम मुंह में घुलने वाली स्वादिष्ट मिठाई बनकर तैयार होगी वो भी फटाफट।

Mon, 13 April 2026 08:05 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 1 लीटर दूध से कुकर में बनाएं 35 रसमलाई, ठंडी-ठंडी खा कर मजा आ जाएगा!

मीठा खाने के शौकीन हर घर में होते हैं। खासतौर से खाने के बाद तो कुछ मीठा खाने की क्रेविंग सभी को होती है। ऐसे में क्यों ना घर पर ही कोई मिठाई बना ली जाए? गर्मियों में ठंडी-ठंडी, रबड़ीदार और सॉफ्ट-स्पंजी रसमलाई खाने का मजा ही कुछ और है। ये खाने में जितनी टेस्टी है, बनाने में उतनी ही आसान भी है। आज तो तरीका हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, उसे जानने के बाद तो आप हर बार रसमलाई ही बनाएंगी, वो भी फटाफट से प्रेशर कुकर में। एक लीटर दूध से काफी सारी रसमलाई बन जाएंगी, जो पूरी फैमिली के लिए काफी हैं। तो चलिए फटाफट से रसमलाई बनाने की रेसिपी जान लेते हैं, साथ ही कुछ हलवाइयों वाली टिप्स भी जानेंगे ताकि आपकी रसमलाई एकदम परफेक्ट बनें।

घर पर ही रसमलाई बनाने के सामग्री

रसमलाई बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गाय का दूध (1 लीटर), आधा नींबू या विनेगर, कॉर्न फ्लोर (डेढ़ चम्मच) या मैदा, चीनी (1 कप), मिल्क पाउडर (1/4 कप) और केसर के धागे।

1 लीटर दूध से कुकर में बनाएं रसमलाई

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गाय का दूध उबलने के लिए रख दें। अगर आपके यहां पैकेट वाला दूध आता है तो लो फैट वाला ही खरीदें। अब एक कटोरी पानी में आधा नींबू एड करें, इसे आपको थोड़ा-थोड़ा दूध में डालना है और दूध को फाड़ लेना है। इस दौरान गैस की फ्लेम लो कर लें, जब छेना दूध से बिल्कुल अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें। इसे छानकर अलग कर लें और पानी से अच्छी तरह धो लें। अब किसी कपड़े में निचोड़कर सारा पानी अलग कर लें, पनीर बनकर तैयार हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोटी वाले तवे पर बिल्कुल नहीं चिपकेगा डोसा, बस ये 3 काम करें

अब पनीर को अच्छे से गूंथना है ताकि ये आपस में बाइंड हो जाए। इसके लिए कटोरी की तली से दबा-दबाकर आप पनीर को सॉफ्ट बना सकती हैं। अब इसमें डेढ़ चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाएं, इसकी जगह आप मैदा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹5 के बिस्किट और दूध से बन जाएगी बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम, बच्चे शौक से खाएंगे

चाशनी में पकाएं रसमलाई- अब बड़े साइज के कुकर या कढ़ाई में एक कप चीनी लें, उसमें तीन कप यानी तीन गुना पानी डालकर पका लें। चीनी मेल्ट हो जाए तो इसे रसमलाई की बॉल्स एड करें। ऊपर से ढक्कन रखकर ढक दें। आपको सीटी वगैरह नहीं लगानी है ना ही ढक्कन लगाना है। इन्हें 5 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर पकने दें। ये फूलकर थोड़े बड़े साइज की हो जायेंगी।

अब कुकर का ढक्कन लगाएं और दो सीटी आने तक पका लें। रसमलाई अंदर से भी पूरी तरह पक जाएंगी। प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद कुकर खोलें और रसमलाई को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इन्हें दबा-दबाकर चाशनी बाहर निकाल लें, क्योंकि अभी आपको इन्हें दूध में भी डिप करना है।

रसमलाई के लिए दूध वाला घोल कैसे बनाएं?

अब एक बर्तन में एक गिलास दूध पकने दें। रंगत के लिए इसमें केसर के धागे एड करें और थोड़ी सी चीनी भी मिलाएं। दूध को जल्दी गाढ़ा करने के लिए आप मिल्क पाउडर में पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना सकती हैं, इसे दूध में उबाल आने पर एड करें। अब दूध को एक उबाल आने तक पका लें, एकदम रबड़ीदार दूध बनकर तैयार होगा। इसे ठंडा होने दें, फिर इसमें रसमलाई मिला दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुई जैसी सॉफ्ट बनेगी रोटी! पानी में ये चीज मिलाकर गूंथे आटा, स्वाद भी बढ़ जाएगा

टिप : रसमलाई को दूध में 6-7 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे वो अच्छी तरह दूध को सोक कर लेती है और साइज में डबल हो जाती है। आप रात में रसमलाई बना रहीं हैं, तो रातभर के लिए इसे छोड़ सकती हैं। सुबह खाने में मजा ही आ जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।