ना मावा, ना मैदा! 1 कप आटे से बनाएं हलवाई जैसे 1 किलो गुलाबजामुन, मुंह में घुल जाएंगे
Instant Gulab Jamun Recipe: गुलाबजामुन का नाम सुनते ही अगर आपके मुंह में भी पानी आ जाता है, तो ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें। इतने रसीले और टेस्टी बनेंगे कि दोबारा मार्केट से लाने की आप सोचेंगी भी नहीं।

कुछ मीठा खाने की क्रेविंग तो बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को होती है। खासतौर से खाने के बाद तो हम इंडियंस को मीठा चाहिए ही। खैर, अब बाजार से मिठाइयां तो किसी खास मौके पर ही आती हैं। बाकी दिनों अगर कुछ बढ़िया खाना हो, तो सबसे बेस्ट है कि घर पर ही तैयार कर लें। आज हम आपके साथ इंस्टेंट गुलाबजामुन की रेसिपी शेयर कर रहे हैं,जो वाकई कुछ ही मिनटों में बन जाते हैं। इनके लिए आपको मावा और मैदा जैसी चीजों की भी जरूरत नहीं। बिल्कुल हलवाई जैसे गुलाबजामुन बनते हैं, इतने रसीले की मुंह में पूरी तरह घुल जाएं। आप भी इस रेसिपी और टिप्स को फॉलो कर के घरवालों के लिए गुलाबजामुन बना सकती हैं, बड़े शौक से खाएंगे। आइए देखते हैं कैसे बनाने हैं।
इंस्टेंट गुलाबजामुन बनाने के लिए प्रीमिक्स
गुलाबजामुन बनाने के लिए आप सबसे पहले एक प्रीमिक्स बनाकर रख सकती हैं। इसे आराम से 15-20 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। वहीं फ्रिज में ये दोगुने दिन चल जाएगा। प्रीमिक्स बनाने के आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गेहूं का आटा (1 कप), मिल्क पाउडर (1 कप), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), बेकिंग सोडा (आधा चम्मच)। इन सभी चीजों को मिक्स कर के रख लें। इतने प्रीमिक्स में आप दो बार गुलाबजामुन बना सकती हैं।
प्रीमिक्स से कैसे बनाएं गुलाबजामुन
अभी हमनें जो प्रीमिक्स बनाया है उसकी मात्रा काफी ज्यादा है। इसलिए पहली बार में आप इसका आधा ले सकती हैं। उसमें हर चीज की मात्रा बताई गई मात्रा का आधा हो जाएगी। अब जब भी गुलाबजामुन बनाएं इसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। पूरे प्रीमिक्स से गुलाबजामुन बना रही हैं, तो 3 चम्मच घी इस्तेमाल होगा। अब इसमें करीब 5 चम्मच दूध डालें और अच्छे से मिक्स करें। आपको इसे ज्यादा सख्त भी नहीं रखना और ज्यादा ढीला भी नहीं करना।
चूंकि इसमें मिल्क पाउडर है इसलिए दो से तीन मिनट में ही ये मिक्सचर ड्राई हो जाएगा। अब इसे एक मिनट के लिए मसलते हुए अच्छे से तैयार कर लें। इसके बाद डो से छोटी छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हथेली से मसलते हुए गुलाबजामुन की शेप दे दें। शेप ज्यादा बड़ी ना रखें, वरना ये अंदर से कच्चे रह सकते हैं। आप चाहें तो इनमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकती हैं।
टिप: गुलाबजामुन को तेल या घी में फ्राई करते हुए गैस की फ्लेम ज्यादा तेज ना रखें। तेल ज्यादा गर्म होगा तो गुलाबजामुन बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे। इसलिए फ्राई करते हुए तेल थोड़ा ही गर्म होना चाहिए।
चाशनी का सही अनुपात और पकाने का तरीका
गुलाबजामुन की चाशनी बनाने के लिए आपको लगभग डेढ़ कप चीनी लेनी है, जिसमें दो कप पानी मिलाना है। गुलाबजामुन के लिए चाशनी ज्यादा ही होनी चाहिए, ताकि ये अच्छे से फूल सकें। अब चीनी को घुलने दें, फिर इसमें आप केवड़ा जल, गुलाबजल या इलायची तोड़कर डाल सकती हैं। चाशनी को उबलते हुए जब 2-4 मिनट हो जाएं, तो इसमें गुलाबजामुन एड करें और इन्हें भी 2-3 मिनट के लिए उबलने दें। अब गैस की फ्लेम बंद करें उर इन्हें ढककर आधा घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। एकदम परफेक्ट रसीले गुलाबजामुन बनकर तैयार होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन