ना दही ना ईनो, ये 1 चीज डालकर लगाएं भटूरे का आटा, सिर्फ 10 मिनट में फूले-फूले बनेंगे! No curd No eno Chef Bhupi shares perfect trick to make puffy Bhature instantly, रेसिपी - Hindustan
More

ना दही ना ईनो, ये 1 चीज डालकर लगाएं भटूरे का आटा, सिर्फ 10 मिनट में फूले-फूले बनेंगे!

Instant Bhature Recipe: शेफ भुप्पी ने इंस्टेंट भटूरे बनाने की एक परफेक्ट रेसिपी शेयर की है। इस तरह फटाफट रेस्टोरेंट स्टाइल भटूरे बनते हैं। ना दही डालने का झंझट ना आटे को घंटों रखने का।

Thu, 29 Jan 2026 10:38 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ना दही ना ईनो, ये 1 चीज डालकर लगाएं भटूरे का आटा, सिर्फ 10 मिनट में फूले-फूले बनेंगे!

गरमा-गरम छोले भटूरे खाने का अलग ही मजा है। छुट्टी वाले दिन तो घर में सब इन्हीं की फरमाइश करते हैं। वैसे घर में भटूरे बनाना मुश्किल नहीं है लेकिन पूरी रेसिपी फॉलो करने के बाद भी कई बार भटूरे सही से फूलते नहीं है। फिर आटा लगाकर कुछ घंटे रखना भी पड़ता है, जिस वजह से अचानक तो आप भटूरे बनाने की सोच ही नहीं सकतीं। चलिए आज आपकी इन्हीं दोनों प्रॉब्लम्स को दूर करते हैं। शेफ भुप्पी ने इंस्टेंट भटूरे बनाने की एक परफेक्ट रेसिपी शेयर की है। इस तरह फटाफट रेस्टोरेंट स्टाइल भटूरे बनते हैं। ना दही डालने का झंझट ना आटे को घंटों रखने का। साथ ही जानेंगे किन गलतियों की वजह से आपके भटूरे फूलते नहीं हैं।

इंस्टेंट भटूरे बनाने की सामग्री

इंस्टेंट भटूरे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मैदा (आधा किलो), नमक (स्वादानुसार), चीनी का पाउडर (1 चम्मच), सोडा, तेल। इतनी सामग्री से आप 3-4 लोगों के लिए भटूरे बना सकती हैं।

5 मिनट में भटूरे बनाने की विधि

फूले-फूले भटूरे बनाने के लिए सबसे जरूरी अच्छा आटा लगाना है। अक्सर हम ईनो या दही डालकर भटूरे का आटा लगाते हैं, जिसे काफी देर तक रेस्ट के लिए छोड़ना पड़ता है। अगर आपको फटाफट एकदम परफेक्ट भटूरे बनाने हैं तो शेफ भुप्पी का ये तरीका फॉलो करें। इसके लिए एक परात में मैदा लें, उसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी पिसी हुई चीनी एड करें। चीनी से भटूरे का कलर अच्छा आता है।

Bhature Recipe

अब बारी है मैदा को गूंथने की। इसके लिए आपको सोडा इस्तेमाल करना है (बोतल में मिलने वाला पीने वाला सोडा)। शेफ भुप्पी बताते हैं कि दही से जब आप भटूरे का आटा लगाते हैं, तो फर्मेंटेशन के लिए ज्यादा टाइम देना पड़ता है। लेकिन सोडा से फटाफट काम हो जाता है। थोड़ा-थोड़ा सोडा डालकर आटा लगाएं, साथ में थोड़ा सा ऑयल भी डालें।

परफेक्ट भटूरे के लिए मैदा को परात पर पटकें फिर अच्छे से समेट लें। ऐसा 5-6 बार करें ताकि मैदा का ग्लूटेन टूट जाए। अब इसे सिर्फ 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद भटूरे के लिए लोई बनाएं। चकला-बेलन पर ऑयल लगा लें, फिर इन्हें भटूरे की शेप दें। लंबा या गोल कैसा भी बना सकती हैं।

ऐसे तलें भटूरे, गुब्बारे की तरह फूलेंगे

भटूरे तलने के लिए तेल को पहले एकदम गर्म कर लें। कढ़ाही थोड़ी बड़ी होनी चाहिए और तेल की मात्रा आधी होनी चाहिए, ताकि भटूरा अच्छी तरह पके। पहले भटूरे को तेल में डूबने दें, जैसे ही ये हल्का ऊपर आए इसे पलटा दें। इस ट्रिक से भटूरा अच्छी तरह फूलता है। अब इसके ऊपर हल्का-हल्का तेल डालते हुए पका लें। भटूरे एकदम गुब्बारे की तरह फूलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में बनाएं खिले-खिले खुशबूदार मटर पुलाव, बिरयानी का स्वाद भी भूल जाएंगे!
ये भी पढ़ें:सब्जी बनाने का मन ना करे तो फटाफट बना लें चटपटी सी टमाटर-लहसुन की चटनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।