कुकर में बनाएं खिले-खिले खुशबूदार मटर पुलाव, बिरयानी का स्वाद भी भूल जाएंगे!
Matar Pulao Recipe: रोज के खाने से कुछ हटकर खाने का मन हो या कोई ऐसी डिश बनानी हो जो फटाफट बन जाए और टेस्टी भी हो, तो मटर पुलाव एकदम बढ़िया रहते हैं। तो चलिए आज सर्दियों के स्पेशल मटर पुलाव की रेसिपी जान लेते हैं।

सर्दियों में गरमा-गरम मटर पुलाव बनाकर नहीं खाए तो क्या खाया। खड़े मसाले और हरी मटर डालकर इतने टेस्टी पुलाव बनते हैं कि खाने में मजा आ जाता है। रोज के खाने से कुछ हटकर खाने का मन हो या कोई ऐसी डिश बनानी हो जो फटाफट बन जाए और टेस्टी भी हो, तो मटर पुलाव एकदम बढ़िया रहते हैं। तो चलिए आज सर्दियों के स्पेशल मटर पुलाव की रेसिपी जान लेते हैं। इंस्टाग्राम पर शबाना सैफी ने इस रेसिपी को शेयर किया है। यकीन मानिए ये पुलाव आसान होने के साथ-साथ इतने टेस्टी और खुशबूदार बनते हैं कि खाने वाले बिरयानी भी भूल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कुकर में फटाफट मटर पुलाव बनाने का तरीका क्या है।
मटर पुलाव बनाने के लिए सामग्री
सर्दियों के स्पेशल मटर पुलाव बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बासमती चावल (2 कप), तेज पत्ता (2), छोटी इलायची (2), दालचीनी का टुकड़ा, 1 बड़ी इलायची, 1 चक्रफूल, जीरा (1 चम्मच), 4-5 काली मिर्च, लौंग (3-4), अदरक-लहसुन का पेस्ट (4 बड़े चम्मच), सौंफ का पाउडर (दो चम्मच), हरी मटर (1 कप), हरी मिर्च (स्वादानुसार), टमाटर (1), नमक, भुनी हुई प्याज, फूड कलर (ऑप्शनल)।
कुकर में बनाएं टेस्टी मटर पुलाव
बिरयानी जैसे मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में सरसों का तेल का गर्म करें। जैसे ही तेल गर्म हो उसमें खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी का टुकड़ा, चक्रफूल, जीरा और काली मिर्च डालें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और सौंफ का पाउडर एड करें, फिर सभी चीजों को अच्छे से भून लें।
अब इसमें हरी मटर मिलाएं और साथ ही कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च भी एड करें। सभी चीजों को दोबारा 5 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद इनमें बासमती चावल मिलाएं। इससे पहले चावलों को लगभग 1 घंटे के लिए भिगोकर रखें, ताकि वो फूल जाएं और अच्छे से कुक हों। अब कुकर में पानी एड करें और साथ ही स्वादानुसार नमक भी। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर तब तक पकाएं, जब तक सारा पानी सूख ना जाए। अब ऊपर से बिरयानी की तरह भुनी हुई प्याज डालें, साथ ही थोड़ा सा फूड कलर भी डाल सकती हैं। ये पूरी तरह ऑप्शनल है। अब दम पर एक सीटी लगाएं। आपके खिले-खिले, खुशबूदार मटर पुलाव बनकर तैयार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन