नवरात्रि स्पेशल: झटपट बनाएं खिले-खिले समा चावल, ट्राई करें ये आसान रेसिपी Navratri Special Samak Rice Recipe Khile khile samak ke chawal kaise banaye, रेसिपी - Hindustan
More

नवरात्रि स्पेशल: झटपट बनाएं खिले-खिले समा चावल, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

नवरात्रि के व्रत में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो समा चावल एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी तैयार भी हो जाता है। यहां जानें खिले-खिले चावल बनाने की सिंपल रेसिपी -

Wed, 18 March 2026 12:40 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि स्पेशल: झटपट बनाएं खिले-खिले समा चावल, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

नवरात्रि के दिनों में ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं और हल्का, पचने में आसान खाना पसंद करते हैं। ऐसे में समा चावल एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अगर आप भी व्रत के दौरान कुछ जल्दी और आसान बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। अक्सर यह शिकायत होती है कि समा पुलाव खिला-खिला नहीं बनता, काफी घुट जाता है - ऐसे में आप इन स्टेप्स को फॉलो कर परफेक्ट डिश बना सकते हैं।

खिले-खिले समा चावल बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री (Ingredients)

1 कप समा चावल

2 कप पानी

1 उबला आलू (कटे हुए)

1/2 कप मूंगफली

1 हरी मिर्च (कटी हुई)

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच घी

सेंधा नमक स्वादानुसार

थोड़ा हरा धनिया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध के बिना दही कैसे जमाएं? जानें आसान नॉन-डेयरी रेसिपी

बनाने की विधि

1. चावल को धोकर भिगोएं: सबसे पहले समा चावल को अच्छे से धो लें और 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे चावल अच्छे से पकते हैं।

2. कढ़ाही में घी गरम करें: अब एक कढ़ाही में घी डालकर गरम करें। इसमें जीरा डालें और हल्का भून लें।

3. मिर्च और आलू डालें: अब इसमें हरी मिर्च और कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का फ्राई करें। इससे स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा।

4. चावल डालकर पकाएं: अब भीगे हुए चावल डालें और हल्का सा चलाएं। इसके बाद इसमें पानी और सेंधा नमक डाल दें। (आमतौर पर इनमें दोगुना पानी डाला जाता है लेकिन आप जो कंसिस्टेंसी चाहते हैं, उसके हिसाब से पानी की मात्रा एडजस्ट कर सकते हैं)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में शरीर को ठंडक देगी खीरे से बनी ये रेसिपी, गैस जलाने की भी नहीं जरूरत

5. ढककर रखें: इसे ढककर धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल नरम और खिले-खिले ना हो जाएं।

6. सजाकर परोसें: गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। आपके गरमा-गरम समा चावल तैयार हैं।

झटपट बनाएं

बनाने के टिप्स

  • चावल को ज्यादा देर तक ना पकाएं, वरना वह चिपचिपे हो सकते हैं।
  • आप इसमें क्रंच एड करने के लिए मूंगफली या काजू भी रोस्ट करके डाल सकते हैं।
  • घी की जगह आप तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आलू के अलावा व्रत में खाई जाने वाली अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक भूल जाएंगे! जब बनाएंगे ये रबड़ी जैसा गाढ़ा बादाम शेक

क्यों है यह रेसिपी खास?

व्रत के दौरान एकदम परफेक्ट, पेट के लिए हल्की और हेल्दी, जल्दी बन जाने वाली और स्वाद से भरपूर।

झटपट बनाएं! समा चावल की यह आसान रेसिपी नवरात्रि के व्रत में आपके खाने को स्वादिष्ट और हेल्दी बना सकती है। अगर आप कुछ हल्का और झटपट बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।