बिना दूध के घर पर जमाएं हेल्दी दही, जानें आसान नॉन-डेयरी रेसिपी How to set curd without milk Recipe you can try at home, रेसिपी - Hindustan
More

बिना दूध के घर पर जमाएं हेल्दी दही, जानें आसान नॉन-डेयरी रेसिपी

अगर आप दूध से बनी दही नहीं खाना चाहते या लैक्टोज फ्री विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो नॉन-डेयरी दही एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे घर पर बहुत आसान तरीके से बनाया जा सकता है और यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

Tue, 17 March 2026 09:40 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना दूध के घर पर जमाएं हेल्दी दही, जानें आसान नॉन-डेयरी रेसिपी

दही भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकतर घरों में दही दूध से ही बनाया जाता है। लेकिन आजकल कई लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस, वेगन डाइट या हेल्दी विकल्प की वजह से नॉन-डेयरी दही की ओर रुख कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि बिना दूध के भी घर पर आसानी से दही तैयार किया जा सकता है। सही सामग्री और थोड़े धैर्य के साथ आप स्वादिष्ट और पौष्टिक नॉन-डेयरी दही बना सकते हैं। यह दही प्राकृतिक तरीके से फर्मेंट होता है, जिससे इसमें अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं। यही बैक्टीरिया दही को हल्का खट्टा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर देते हैं। यहां जानें इसकी आसान रेसिपी -

नॉन-डेयरी दही बनाने के लिए सामग्री

100 ग्राम मूंगफली

400 ग्राम पानी

7–8 हरी मिर्च के डंठल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक भूल जाएंगे! जब बनाएंगे ये रबड़ी जैसा गाढ़ा बादाम शेक

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मूंगफली को लगभग 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसे बहुत ज्यादा देर तक भिगोने की जरूरत नहीं होती।
  • इसके बाद मूंगफली को अच्छी तरह धो लें और भिगोया हुआ पानी पूरी तरह फेंक दें। ऐसा करने से इसका तेज स्वाद काफी हद तक कम हो जाता है।
  • अब भीगी हुई मूंगफली को मिक्सर में डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए तीन हिस्सों में अच्छे से ब्लेंड करें।
  • जब मिश्रण अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए, तो इसे मलमल के कपड़े से छान लें। इससे आपको दूध जैसा तरल मिश्रण मिल जाएगा।
  • अब इस मिश्रण को एक बर्तन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे चिपके नहीं।
  • कुछ देर बाद यह थोड़ा गाढ़ा होने लगेगा। जब यह हल्का गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे गुनगुना होने तक ठंडा होने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ramadan Special: गर्मियों में ट्राई करें दिल्ली का फेमस नफरत का शरबत

दही जमाने की प्रक्रिया

  • जब मिश्रण गुनगुना हो जाए, तब इसमें हरी मिर्च के डंठल डाल दें।
  • इसके बाद बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें ताकि दही अच्छी तरह जम सके।
  • दही जमने में लगभग 10 से 12 घंटे लग सकते हैं। मौसम ठंडा होने पर इसमें थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है।

कैसे पहचानें कि दही तैयार है ?

  • जब दही तैयार हो जाता है, तो इसके ऊपर पानी की हल्की परत दिखाई देती है।
  • कभी-कभी इसकी सतह पर हल्की दरारें भी दिखाई देती हैं। यह फर्मेंटेशन की सामान्य प्रक्रिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चने और पनीर से बनाएं टेस्टी रैप, हाई प्रोटीन डायट के लिए बेस्ट स्नैक

दही को और बेहतर कैसे बनाएं ?

  • दही जमने के बाद हरी मिर्च के डंठल निकाल दें और इसे फ्रिज में रख दें।
  • फ्रिज में रखने से इसकी कंसिस्टेंसी और ज्यादा गाढ़ी हो जाती है।
  • अगर इसका स्वाद थोड़ा अलग लगे, तो आप इसमें मसाले मिलाकर रायता या छाछ भी बना सकते हैं।

जरूर करें ट्राई! नॉन-डेयरी दही उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो दूध से बनी चीजें नहीं खाना चाहते। इसके अलावा यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।