1/7नवरात्रि में पूरे दिनों का व्रत रखना आसान नहीं होता। कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग तो हो ही जाती है। ऐसे में आप फलाहारी आलू की टिक्की बनाकर रेडी कर सकती हैं। आलू की टिक्की बनाना सिंपल होता है लेकिन ये अक्सर कुरकुरी नहीं बनतीं। खासतौर से व्रत के लिए तो चावल का आटा और सूजी भी नहीं मिला सकते, तो समझ नहीं आता वो कुरकुरापन और स्वाद भला कैसे आएगा। शेफ माइकल ने इसी से जुड़ी कुछ टिप्स अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। उनकी रेसिपी फॉलो करेंगी तो एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट फलाहारी आलू की टिक्की बनेंगी। (Credit- @yourchefmac)

आलू की टिक्की बनाने वाली हैं तो आलू किसी पतीले या खुले बर्तन में ही बॉयल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुकर में असर अक्सर काफी गीले से हो जाते हैं। इसी मॉइश्चर की वजह से टिक्की में वो कुरकुरापन नहीं आ पाता। ध्यान रहे आलू में जितना कम पानी होगा, टिक्की उतनी ही क्रिस्पी और बढ़िया बनेंगी।

आलू की टिक्की में कुरकुरेपन के लिए थोड़ा सा सिंघाड़े का आटा जरूर मिक्स करें। ये व्रत में खाया जा सकता है। सिंघाड़े का आटा मिलाने से टिक्की अच्छी तरह बाइंड हो जाती है। अगर 3-4 उबले हुए आलू इस्तेमाल कर रही हैं, तो लगभग 2 चम्मच सिंघाड़े का आटा मिला सकती हैं।

आलू की टिक्की को स्वाद देने के लिए और दो चार चीजें एड कर सकती हैं। जैसे सेंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर। अगर आप व्रत में लाल मिर्च खा लेती हैं, तो थोड़ी सी वो भी एड कर सकती हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और टिक्की का डो बनाकर तैयार कर लें।

हाथों की मदद से टिक्की को गोल या लंबी शेप दें। अब एक पैन में थोड़ा सा देसी घी या मूंगफली का तेल गर्म करें। इसमें टिक्कियों को शैलो फ्राई करना है। जब ये दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए और एकदम क्रिस्पी लगने लगे, तो इन्हें बाहर निकाल लें।

आलू की टिक्की के साथ हरी चटनी हो तभी कॉम्बिनेशन पूरा होता है। इसके लिए आपको बस हरा धनिया, पुदीना, सेंधा नमक और नींबू को मिक्सर में डालकर पीस लेना है। इसके साथ आप टिक्की चाट बनाकर रेडी कर सकती हैं।

सबसे पहले एक प्लेट में दही डालें, ऊपर से व्रत वाली हरी चटनी भी एड करें। अब इनके ऊपर तैयार की हुई कुरकुरी आलू की टिक्की रखें। फिर ऊपर से दोबारा हरी चटनी और गाढ़ी दही डालें। ऊपर से अनार के दाने और फ्राइड पनीर के टुकड़े डालकर सर्व करें।
