Navratri Kanya Pujan 2026 Items You Must Never Gift to Kanjaks And What to Give Instead अष्टमी-नवमी पूजन में कन्याओं को भूलकर भी ना दें ये 5 अशुभ चीजें, जानें क्या उपहार देना शुभ रहेगा!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलअष्टमी-नवमी पूजन में कन्याओं को भूलकर भी ना दें ये 5 अशुभ चीजें, जानें क्या उपहार देना शुभ रहेगा!

अष्टमी-नवमी पूजन में कन्याओं को भूलकर भी ना दें ये 5 अशुभ चीजें, जानें क्या उपहार देना शुभ रहेगा!

अष्टमी-नवमी पूजन में कई बार कुछ ऐसी चीजें भी लोग उपहार में दे बैठते हैं, जिन्हें अशुभ या अनुचित माना जाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो कन्याओं को गिफ्ट करने से बचना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि आप उन्हें उपहार में क्या दे सकते हैं।

Anmol ChauhanMon, 23 March 2026 01:47 PM
1/8

कन्या पूजन में कंजकों को भूलकर भी ना दें ये गिफ्ट्स

चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसमें छोटी कंजकों को हलवा, पूड़ी और काले चने का प्रसाद दिया जाता है, साथ ही कुछ ना कुछ भेंट भी जरूर दी जाती है। इसमें कई लोग अलग-अलग तरह के उपहार कंजकों को देते हैं। समस्या ये है कि कई बार कुछ ऐसी चीजें भी वो उपहार में दे बैठते हैं, जिन्हें अशुभ या अनुचित माना जाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो कन्याओं को गिफ्ट करने से बचना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि आप उन्हें उपहार में क्या दे सकते हैं। (Image Credit- Pinterest)

2/8

काले रंग के आइटम ना करें गिफ्ट

काले रंग को अक्सर नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। खासतौर से धार्मिक रूप से इसे अशुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में अवॉइड ही किया जाता है। ऐसे में आपको भी कंजकों को काले रंग की चीजें जैसे ड्रेस, खिलौने या कोई एक्सेसरीज देने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप लाल, गुलाबी, पीले और हरे रंग चुन सकती हैं।

3/8

चमड़े से बनी हुई चीजें ना दें

कन्या पूजन में चमड़े से बनी हुई चीजें कभी भी भेंट स्वरूप नहीं देनी चाहिए। उदाहरण के लिए पर्स, जूते, सैंडल या बैग आदि अवॉइड ही करें, अगर ये चमड़े से बने हुए हैं। नवरात्रि के नौ दिन अहिंसा और सात्विकता का संदेश देते हैं, ऐसे में हिंसात्मक चीजों का प्रयोग करना काफी अशुभ माना जाता है।

4/8

लोहे और प्लास्टिक का लंच बॉक्स

आजकल कंजकों को प्लास्टिक या लोहे से बने लंच बॉक्स देना काफी कॉमन हो गया है। हालांकि धार्मिक रूप से ये बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि लोहे की चीजें देने से शनि खराब होता है, वहीं प्लास्टिक की चीजों को धार्मिक रूप से शुभ नहीं माना जाता है।

5/8

नुकीली धार वाली चीजें देने से बचें

छोटी कन्या को ऐसी कोई भी चीज ना दें, जिससे उसके चोट लगने का डर हो। उदाहरण के लिए कांच की चूड़ियां, शार्प हेयर क्लिप, शीशा या कुछ भी नुकीला आइटम जैसे सुई, चाकू, कैंची या रेजर गिफ्ट ना करें। इनसे चोट लगने का भी खतरा है और धार्मिक रूप से भी ये अशुभ मानी जाती हैं।

6/8

पहले से इस्तेमाल की हुई चीजें

कंजकों को कुछ भी ऐसा गिफ्ट में ना दें, जो आप पहले इस्तेमाल में ला चुके हैं। या काफी पुराना घिसा-पिटा कोई भी सामान घर में रखा हुआ है, तो उसे सिर्फ औपचारिकता के तौर पर देने से परहेज करें। कन्याओं के लिए श्रद्धा भाव से लाई गई भेंट की कीमत होती है, बेमन से दी हुई चीजों की नहीं।

7/8

क्या कंजकों को पैसे देना सही है?

कई लोग कंजकों को भेंट स्वरूप कुछ पैसे दे देते हैं। हालांकि इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ये महज एक औपचारिकता जैसा लगता है। अच्छा रहेगा कि आप पैसे के साथ-साथ कोई भी छोटा सा गिफ्ट उन्हें दें। कन्या खुश भी होंगी और आपका पूजन भी सफल होगा।

8/8

कन्या पूजन में क्या उपहार देना शुभ रहेगा?

कन्या पूजन में आप कन्याओं को शृंगार से जुड़े आइटम जैसे चुनरी, बिंदी, ब्रेसलेट, हेयर बैंड, बैंगल्स वगैरह दे सकते हैं। इसके अलावा स्टेशनरी के आइटम जैसे पेन, पेंसिल और कॉपी-किताब भी अच्छा ऑप्शन हैं। आप चाहें उन्हें नए कपड़े या खाने पीने की चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं। साथ में खिलौने भी अच्छा विकल्प हैं।