साबूदाना भिगोए बिना ही झटपट तैयार होगी व्रत वाली खिचड़ी, स्वाद भी होगा जबरदस्त Maha Shivratri 2026 Quick Sabudana khichdi Recipe without soaking, रेसिपी - Hindustan
More

साबूदाना भिगोए बिना ही झटपट तैयार होगी व्रत वाली खिचड़ी, स्वाद भी होगा जबरदस्त

Sabudana Khichdi Vrat Recipe: साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए वैसे तो साबूदाना को कम से कम 2 घंटों के लिए भिगोना पड़ता है। यहां सीखिए बिना भिगोए टेस्टी साबूदाना खिचड़ी बनाने की झटपट रेसिपी।

Sat, 14 Feb 2026 04:47 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
साबूदाना भिगोए बिना ही झटपट तैयार होगी व्रत वाली खिचड़ी, स्वाद भी होगा जबरदस्त

व्रत में साबूदाना से बनी चीजों को खूब खाया जाता है। खासतौर से साबूदाना खिचड़ी फलाहार के लिए ज्यादातर लोगों की फेवरेट है। इसे बनाने के लिए साबूदाना को कम से कम 2 घंटों के लिए भिगोना पड़ता है। लेकिन अगर आप इसे भिगोना भूल जाते हैं तो भी आप साबूदाना की टेस्टी खिचड़ी बना सकते हैं। अगर आपका महाशिवरात्रि का व्रत है तो यहां बताई गई रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 2026: क्या आपने कभी खाई है साबूदाना की रसमलाई? व्रत के लिए रेसिपी!

व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको क्या चाहिए-

एक कप साबूदाना, दो चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच जीरा, चार से पांच कड़ी पत्ते (ऑप्शनल), एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 आलू छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, एक मुट्ठी मूंगफली, सात से आठ काजू, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, आधे नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर।

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि-

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धो लें। कम से कम चार से पांच बार इसे पानी में धोएं। फिर एक छन्नी में छान कर इसे पूरी तरह से सूखने दें। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। गर्म घी में आलू को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। फिर मूंगफली को भी अच्छे से सेक लें। अब बचे हुए घी में जीरा डालें। जब जीरा चटकना बंद हो जाए तो टमाटर डालें। जब टमाटर पक जाएं तो इसमें कड़ी पत्ता और हरी मिर्च भी डाल दें। फिर एक मिनट के बाद इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें साबूदाना डालें। एक कप गर्म पानी डालें और ढक दें। कुछ ही देर में साबूदाना पक जाएंगे। फिर इसमें मूंगफली और आलू मिला दें। अच्छे से मिक्स करें। नींबू का रस निचोड़ें और धनिया से गार्निश करने के बाद खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार की नमकीन छोड़िए, घर पर बनाएं शुद्ध फलाहारी नमकीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।