शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए आप कुछ हेल्दी स्नैक्स ट्राई कर सकते हैं। घर पर इन स्नैक्स आइटम को आसानी से पकाया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि ये बिना चुल्हा जलाए तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में ये आइटम गर्मी के मौसम के लिए भी बेहतरीन है। क्योंकि इन्हें झटपट तैयार किया जा सकता है। देखिए स्नैक्स आइटम की लिस्ट-

रायता भारतीय खाने का एक ऐसा हिस्सा है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है। गर्मी के मौसम में आप अलग-अलग चीजों से रायता तैयार कर सकते हैं। बूंदी से लेकर खीरे तक का रायता आपका पेट भी भरेगा और पेट को ठंडा भी रखेगा।

गर्मियों के लिए ये सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हंग कर्ड से तैयार होने वाला ये सैंडविच स्वाद में जबरदस्त होता है और आपकी भूख को भी फटाफट शांत कर सकता है।

भूख शांत करने और पाचन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए छाछ पिएं। ये स्वाद में अच्छी लगती है और पेट को ठंडा रखती है।

मूंगफली की चाट भी बिना गैस के बनाई जा सकती है। सब्जियों और मूंगफली से बनने वाली इस चाट को थोड़ा खाकर ही आप पेट भर सकते हैं।

पेट भरने के साथ ही हेल्थ के लिए ये चाट फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे बनाने के लिए कुछ फलों को काटकर चाट मसाले के साथ मिक्स करना होता है।

भेलपूरी भारत का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है। यह मुंबई की चौपाटियों से शुरू होकर अब पूरे देश के दिल में बस चुका है। इसे भी घर पर बिना गैस के बनाया जा सकता है।

हेल्थ फ्रीक लोगों के लिए ये सबसे बेस्ट है। इस पौष्टिक स्नैक को खाकर पेट भी भरेगा और आपको फायदा भी मिलेगा।

दही पूरी एक ऐसा स्नैक है जिसे आप फटाफट बिना गैस के बना सकते हैं। खूब सारे दही और खट्टी मीठी चटनी के साथ मिलकर बने इस स्नैक को खाकर मजा आ जाएगा।

मुंबई के फेमस स्नैक में से एक सेव पूरी को घर पर बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बस आपको पापड़ी बाजार से लानी होंगी।

दही पोहा पेट के लिए सबसे अच्छा है। इसे बनाने के लिए थोड़ा पोहा भिगोकर छान लें और फिर इसमें दही और चीनी मिलाएं। मीठा पसंद न हो तो नमक मिलाकर खाएं।
