उबले आलू से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी और यूनिक नाश्ता, खूब शौक से खाएंगे घरवाले! Make This Viral Potato Snack at Home with Just a Few Ingredients Crispy Tasty and Super easy to make, रेसिपी - Hindustan
More

उबले आलू से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी और यूनिक नाश्ता, खूब शौक से खाएंगे घरवाले!

Viral Potato Snack: शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी सा खाने का मन हो या मेहमानों के लिए यूनिक कुछ बनाना हो, ये रेसिपी एकदम परफेक्ट है। इसकी एक खासियत ये भी है कि बहुत ही कम सामग्री में स्वादिष्ट स्नैक रेडी हो जाता है, जिसे बच्चे-बड़े सभी चाव से खाते हैं।

Tue, 10 March 2026 08:28 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
उबले आलू से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी और यूनिक नाश्ता, खूब शौक से खाएंगे घरवाले!

आलू एक ऐसी सब्जी है जो बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को पसंद होती है। खासतौर से आलू से बने स्नैक्स तो इतने टेस्टी होते हैं कि शाम की चाय के साथ मजा आ जाता है। वैसे तो आलू से बने कई स्नैक्स आपने ट्राई किए होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये स्नैक शायद ही कभी खाया हो। इसकी रेसिपी एकदम सिंपल है लेकिन खाने में ये लाजवाब लगता है। शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी सा खाने का मन हो या मेहमानों के लिए यूनिक कुछ बनाना हो, ये रेसिपी एकदम परफेक्ट है। इसकी एक खासियत ये भी है कि बहुत ही कम सामग्री में स्वादिष्ट स्नैक रेडी हो जाता है, जिसे बच्चे बड़े सभी चाव से खाते हैं। अगर आप भी आलू से बनने वाला कोई सिंपल और यूनिक स्नैक खोज रही हैं तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

आलू का यूनिक स्नैक बनाने के लिए सामग्री

आलू से बने इस टेस्टी और यूनिक स्नैक को बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- आलू (आधा किलो), चिली फ्लेक्स (1 चम्मच), ऑरिगेनो (1 चम्मच), धनिया पत्ता (1 चम्मच), कॉर्न स्टार्च (2 चम्मच), नमक (स्वादानुसार) और तलने के लिए तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुरकुरी टिक्की बनाने के लिए आलू में क्या मिलाएं? जानें हलवाइयों वाले 7 सीक्रेट!

आलू से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, देखें यूनिक रेसिपी

घर में कुछ आलू रखे हैं तो उनमें बस थोड़ी सी चीजें एड कर के आप बहुत ही स्वादिष्ट सा स्नैक तैयार कर सकती हैं। शाम की चाय हो या घर पर मेहमान आए हों, ये परफेक्ट स्नैक ऑप्शन है। इसे बनाना भी आसान है। सबसे पहले तो आलू को धो पर बीच में से दो हिस्सों में काट लें। अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा सा नमक एड करें। फिर इस पानी में आलू उबलने के लिए डालें। आलू तब तक उबालें, जब तक ये अच्छे से सॉफ्ट ना हो जाएं। फिर आलू ठंडे हो जाएं तो इनका छिलका निकाल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों को बनाकर खिलाएं 'सेंवई चाउमीन', रोज-रोज यही मागेंगे!

अब आलू को अच्छे से मैश कर दें, इनमें कोई भी गुठलियां नहीं रहनी चाहिए। बाइंडिंग के लिए इसमें कॉर्न स्टार्च मिलाएं। अब फ्लेवर और टेस्ट के लिए आप इसमें कुछ चीजें एड कर सकती हैं, जैसे- ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, कटा हुआ हरा धनिया, स्वादानुसार नमक। तीखा पसंद है तो लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकती हैं। अब सभी चीजों को अच्छी तरह आपस में मिक्स करें। इससे आलू आपस में इकठ्ठा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेसन का चीला कुरकुरा नहीं बनता? घोल में मिला दें ये 1 चीज, शादियों जैसा बनेगा!

अब एक प्लास्टिक शीट पर थोड़ा सा तेल लगाएं और उसपर ये आलू का मिक्सचर रखें। उसके ऊपर दोबारा से एक प्लास्टिक शीट रखें और बेलन की मदद से अच्छे से रोल कर लें। यानी आपको इसे अच्छे से शीट की तरह बेल लेना है। अब एक कटर की मदद से इसे गोल या अपनी मनचाही शेप में काट लें। एक पैन में तेल गर्म करें। जैसे ही तेल गर्म हो जाए आलू के स्नैक्स फ्राई कर लें। इन्हें टोमैटो केचअप और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।