Make Perfectly Street Style Crispy Aloo Tikki at Home With These Simple cooking Tips ठेले जैसी कुरकुरी टिक्की बनाने के लिए आलू में क्या मिलाएं? जानें हलवाइयों वाले 7 सीक्रेट!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलठेले जैसी कुरकुरी टिक्की बनाने के लिए आलू में क्या मिलाएं? जानें हलवाइयों वाले 7 सीक्रेट!

ठेले जैसी कुरकुरी टिक्की बनाने के लिए आलू में क्या मिलाएं? जानें हलवाइयों वाले 7 सीक्रेट!

Cooking Tips: शादियों में मिलने वाली आलू की टिक्की या स्ट्रीट स्टाइल टिक्की हर किसी से नहीं बन पाती। इसकी रेसिपी तो सिंपल है, बस कुछ बातें ध्यान में रखेंगी तो टिक्की में वो कुरकुरापन और स्वाद भी आएगा जो हलवाइयों वाली टिक्की में आता है।

Anmol ChauhanMon, 9 March 2026 12:02 PM
1/8

कुरकुरी आलू की टिक्की कैसे बनाएं?

आलू की टिक्की भला किसे पसंद नहीं। खासतौर से जब ये कुरकुरी हो तब तो अलग ही लेवल का टेस्ट आता है। अब घर में आलू उबालकर टिक्की बना तो लें, लेकिन टिक्की में वो कुरकुरापन नहीं आता। वो शादियों में मिलने वाली आलू की टिक्की या स्ट्रीट स्टाइल टिक्की हर किसी से नहीं बन पाती। देखिए रेसिपी तो सिंपल है, बस कुछ बातें ध्यान में रखेंगी तो टिक्की में वो कुरकुरापन और स्वाद भी आएगा जो हलवाइयों वाली टिक्की में आता है। आइए फटाफट से जान लेते हैं। (Image Credit: @madhavikitchen_Instagram)

2/8

कुकर में ना उबालें आलू

आलू की टिक्की बनाने के लिए आलू हमेशा किसी पतीले में ही उबालें। प्रेशर कुकर में आलू बहुत ज्यादा पानी एब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे टिक्की बहुत गीली-गीली बनती हैं और उसमें कुरकुरापन नहीं आ पाता। किसी खुले बर्तन में उबालने से ये पानी को एब्जॉर्ब नहीं करते हैं। फुल फ्लेम पर लगभग 20-25 मिनट में आलू उबल जाएंगे।

3/8

हमेशा ठंडे आलू इस्तेमाल करें

जैसे ही आलू उबल जाएं उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। टिक्की बनाने के लिए हमेशा ठंडे और छिले हुए आलू का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्म आलू से टिक्की बनाएंगी तो वो कुरकुरी नहीं बनेंगी।

4/8

आलू में क्या-क्या मिलाएं?

टिक्की का स्वाद अच्छा आए इसके लिए उबले हुए आलू में कुछ मसाले जरूर एड करें। जैसे काला नमक, सादा नमक, हरा धनिया या पुदीना, मोटी कुटी लाल मिर्च (चिली फ्लेक्स), हरी मिर्च और नींबू का रस। ये सभी चीजें मिलाने से टिक्की का फ्लेवर बहुत अच्छा आता है।

5/8

कुरकुरेपन के लिए मिलाएं ये सामग्री

टिक्की एकदम क्रिस्पी बने इसके लिए थोड़ा सा चावल का आटा जरूर मिक्स करें। चावलों को मिक्सर में हल्का सा चला लेंगी तो चावल का आटा बन जाएगा। इससे टिक्की अच्छे से बाइंड भी होंगी और वो कुरकुरापन भी आएगा, जो हलवाइयों वाली टिक्की में आता है। मात्रा की बात करें तो अगर 5-6 आलू ले रही हैं, तो 3-4 चम्मच चावल का आटा मिला सकती हैं। फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

6/8

थोड़ी देर रेस्ट करने दें

आलू का मिक्सचर बनाने के बाद तुरंत टिक्कियां ना बनाने लगें। इस मिक्सचर को कुछ देर रेस्ट देना जरूरी है, इससे टिक्की अच्छी बनती हैं। बहुत ज्यादा नहीं, बस 10-15 मिनट रखकर छोड़ दें। फिर छोटी छोटी टिक्की बनाकर रेडी कर लें।

7/8

हमेशा लो फ्लेम पर तलें टिक्कियां

आलू की टिक्की हमेशा लो फ्लेम यानी धीमी आंच पर ही तलें। तेज आंच पर ये बाहर से जल जाती हैं और अंदर से कच्ची रह जाती हैं। चूंकि इनमें चावल का आटा भी है, इसलिए धीमी आंच पर अंदर से अच्छी तरह पकना बेहद जरूरी है।

8/8

ब्राउन होने के बाद ही पलटें

तेल में टिक्की तल रही हों या थोड़े तेल में शैलो फ्राई कर रही हों, इसे तभी पलटें जब ये एक तरफ से पूरी तरह गोल्डन ब्राउन हो जाए। पहले ही पलटने से ये टूट भी सकती है। इसके बाद टिक्की को किसी प्लेट में निकाल लें। नैपकिन यूज ना करें, इससे टिक्की थोड़ी सॉफ्ट हो जाती है।