मैदे वाली चाउमीन-नूडल्स छोड़िए! बच्चों को बनाकर खिलाएं 'सेंवई चाउमीन', रोज-रोज यही मागेंगे! Give a Healthy Twist to Chowmein Make Tasty Vermicelli Chowmein at Home, रेसिपी - Hindustan
More

मैदे वाली चाउमीन-नूडल्स छोड़िए! बच्चों को बनाकर खिलाएं 'सेंवई चाउमीन', रोज-रोज यही मागेंगे!

Vermicelli Chowmein Recipe: बच्चों को चाउमीन, नूडल्स ही चाहिए होते हैं। ऐसे में आप सेंवई से चटपटी और हेल्दी चाउमीन बनाकर दे सकती हैं। अगर वेट लॉस जर्नी पर हैं तो भी क्रेविंग को शांत करने के लिए वर्मिसेली चाउमीन बेस्ट ऑप्शन है।

Mon, 9 March 2026 08:40 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मैदे वाली चाउमीन-नूडल्स छोड़िए! बच्चों को बनाकर खिलाएं 'सेंवई चाउमीन', रोज-रोज यही मागेंगे!

सेंवई तो आपने खूब खाई होंगी। सुबह नाश्ते में या शाम की हल्की भूख के दौरान, ये एक परफेक्ट ऑप्शन रहता है। लेकिन आज हम आपके साथ नॉर्मल सेंवई नहीं, बल्कि सेंवई से बनने वाली चाउमीन की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। ये रेसिपी उन दिनों के लिए परफेक्ट है जब बाहर का कुछ चटपटा खाने का मन हो, लेकिन साथ ही आप चाहती हों कि वो हेल्दी भी हो। बच्चों के लिए ये रेसिपी एकदम परफेक्ट है। उन्हें तो अक्सर चाउमीन, नूडल्स ही चाहिए होते हैं। ऐसे में आप सेंवई से चटपटी और हेल्दी चाउमीन बनाकर दे सकती हैं। अगर वेट लॉस जर्नी पर हैं तो भी क्रेविंग को शांत करने के लिए वर्मिसेली चाउमीन बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

वर्मिसेली चाउमीन बनाने के लिए सामग्री

हेल्दी और टेस्टी वर्मिसेली चाउमीन बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - भुनी हुई सेंवई (2 कप), पानी (1 लीटर), नमक (1 चम्मच), तेल, लहसुन, प्याज (1), शिमला मिर्च (1), पत्ता गोभी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, विनेगर (सफेद सिरका) और सोय सॉस।

सेंवई से बनाएं चटपटी सी चाउमीन, देखें विधि

हेल्दी वर्मिसेली चाउमीन बनाने के लिए सूजी की सेंवई लें। अगर वो पहले से रोस्टेड नहीं हैं तो एक पैन में थोड़ा सा तेल ले कर उन्हें भून लें, जब तक उनका रंग गोल्डन ना हो जाए। अब एक पैन में पानी उबलने के लिए रखें। जैसे ही पानी उबलने लगे उसमें थोड़ा सा तेल डालें, फिर भुनी हुई सेंवई एड कर दें। सेंवई एकदम खिली-खिली बनें इसके लिए ध्यान रखें कि इन्हें हमेशा खौलते हुए पानी में ही एड करें। इन्हें 2 मिनट के लिए लगभग 95% कुक होने तक पकाएं, फिर ठंडे पानी से वॉश कर लें ताकि कुकिंग प्रॉसेस रुक जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेसन का चीला कुरकुरा नहीं बनता? घोल में मिला दें ये 1 चीज, शादियों जैसा बनेगा!

इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा ऑयल गर्म करें, इसमें कटा हुआ लहसुन फ्राई करें। साथ में प्याज और शिमला मिर्च भी एड करें। ये हल्का सा रोस्ट हो जाएं, तो कटी हुई पत्ता गोभी मिलाएं। सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है। चाउमीन में जैसे सब्जियों का हल्का क्रंच बरकरार रहता है, वैसे ही रखना है। फिर इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर एड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है? कुकर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर वेज सोया पुलाव

अब बारी है इसमें उबली हुई सेंवई एड करने की। सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करें। फिर चाउमीन वाला ट्विस्ट देने के लिए विनेगर यानी सफेद सिरका और सोय सॉस एड करें और सेंवई के साथ अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो हल्का सा रेड चिली सॉस और टोमैटो सॉस भी मिला सकती हैं। इसके बाद बहुत ज्यादा देर तक पकाना नहीं है, बस अच्छे से सभी चीजें मिक्स करें और थोड़ा सा कुक कर लें। आपकी वर्मिसेली चाउमीन बनकर रेडी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली स्पेशल: चटपटी स्टफिंग के साथ बनाएं यूपी वाली आलू की कचौड़ी, देखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।