एक बार ऐसे चाय बना ली, तो पुराना तरीका भूल जाएंगी, शेफ ने बताई प्रेशर कुकर वाली ट्रिक!
हर बार पतीले में चाय बनाती हैं, लेकिन क्या कभी आपने प्रेशर कुकर वाली चाय का नाम सुना है? शेफ बताते हैं कि कुकर में चाय बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनती है क्योंकि इसमें चाय का फ्लेवर काफी अच्छी तरह निखर कर आता है।

चाय महज एक ड्रिंक नहीं, बल्कि लोगों के लिए इमोशन है। चाय के दीवानों से पूछिए कैसे इसके बिना उनकी सुबह होती ही नहीं। अगर आप भी एक टी लवर हैं, तो आपने स्टॉल पर चाय जरूर पी होगी। उसका स्वाद कुछ अलग ही होता है। चाय इतनी कड़क और खुशबूदार बनती है कि पीते ही मजा आ जाता है। लेकिन घर पर वैसी चाय बनाना जरा मुश्किल लगता है। अब हर तरीका आपने आजमा लिया है, तो क्यों ना बर्तन बदल कर देखें? जी हां, कुकिंग-शुकिंग पर शेफ ने प्रेशर कुकर में चाय बनाने का बड़ा ही कमाल का नुस्खा शेयर किया है। ये सुनने में अटपटा सा जरूर लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए प्रेशर कुकर में एक बार चाय बनाएंगी, तो हर बार इसी में बनाने का मन करेगा। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में।
प्रेशर कुकर में बनाकर देखें चाय
हर बार पतीले में चाय बनाती हैं, लेकिन क्या कभी आपने प्रेशर कुकर वाली चाय का नाम सुना है? ये यकीनन काफी अटपटा सा है, लेकिन नुस्खा बड़े ही कमाल का है। शेफ बताते हैं कि कुकर में चाय बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनती है क्योंकि इसमें चाय का फ्लेवर काफी अच्छी तरह निखर कर आता है। जैसी चाय आप अक्सर टी स्टॉल वगैरह पर पीते हैं, कुकर में ठीक उसी तरह की चाय बनकर तैयार होती है। इसमें चाय बनाना आसान भी होता है, क्योंकि सभी चीजें एक बार में डालकर सिर्फ सीटी लगानी होती है। तो चलिए तरीका जान लेते हैं।
कुकर में चाय बनाने का तरीका
शेफ बताते हैं कि अगर आप दो कप चाय बना रहे हैं, तो कुकर में आधा कप के करीब पानी डालें। अब इसमें अच्छी तरह कूटकर अदरक डालें, साथ ही चायपत्ती और चीनी भी। कुकर में बार-बार उबालने का कोई झंझट नहीं है, इसलिए साथ में ही डेढ़ कप दूध भी मिला दें। इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम फ्लेम पर दो सीटी आने तक पका लें। ज्यादा देर ना पकाएं, इससे चाय काफी ज्यादा कड़क बन जाती है।
ये सेफ्टी टिप जरूर ध्यान रखें
कुकर में चाय बनाते हुए एक बात का जरूर ध्यान रखना है। जैसे ही आपकी चाय बन जाए, तो कुकर को खोलने में कोई हड़बड़ी ना करें। इसे लगभग 5 मिनट के लिए हल्का ठंडा होने दें, उसके बाद ही ढक्कन खोलें। हड़बड़ी में कुकर खोलना आपकी सेफ्टी के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन