बिना गैस जलाए बन जाएंगे पोहे के क्रिस्पी कुरकुरे, गीता ने शेयर की सिंपल सी रेसिपी Make Crispy Poha Kurkure at Home Perfect Evening Tea Time Snack Kids will love, रेसिपी - Hindustan
More

बिना गैस जलाए बन जाएंगे पोहे के क्रिस्पी कुरकुरे, गीता ने शेयर की सिंपल सी रेसिपी

Poha Kurkure Recipe: आपके घर में पोहा तो होगा ही। बस उसमें कुछ चीजें मिलाकर फटाफट से आप पोहे के कुरकुरे बनाकर रेडी कर सकती हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं और काफी क्रंची भी होते हैं।

Mon, 19 Jan 2026 10:19 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना गैस जलाए बन जाएंगे पोहे के क्रिस्पी कुरकुरे, गीता ने शेयर की सिंपल सी रेसिपी

बच्चों को चिप्स, कुरकुरे और बाहर की चीजें खाने का बड़ा शौक होता है। बड़े भी अक्सर स्नैक्स के लिए ऐसी ही चीजों की डिमांड करते हैं। तो क्यों ना घर पर ही आप क्रंची से स्नैक्स बनाकर तैयार कर लें? आपके घर में पोहा तो होगा ही। बस उसमें कुछ चीजें मिलाकर फटाफट से आप पोहे के कुरकुरे बनाकर रेडी कर सकती हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं और काफी क्रंची भी होते हैं। शाम को चाय के साथ खाने के लिए परफेक्ट स्नैक ऑप्शन हैं। गीता चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोहे के कुरकुरे की बड़ी सिंपल सी रेसिपी शेयर की है, जिसे बच्चे भी आराम से बना सकते हैं। तो चलिए फटाफट से पोहे के कुरकुरे बनाना जान लेते हैं।

पोहे के कुरकुरे बनाने के लिए सामग्री

पोहे के कुरकुरे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - पोहा (500 ग्राम), चिली फ्लेक्स (स्वादानुसार), मीठा सोडा (दो चम्मच), नमक (स्वादानुसार), हरा धनिया।

पोहे के कुरकुरे बनाने की विधि

सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके लिए पानी में 4 से 5 बार इन्हें धो लें, फिर इन्हें पानी में भिगोकर रख दें। अगर आपके पास ज्यादा टाइम है तो आराम से 5-6 घंटे के लिए इन्हें भिगोकर रख दें। वरना आधा घंटे के लिए तो कम से कम इन्हें भिगोकर रखना ही है। अब पोहे को किसी बड़ी परात में लें और हाथों से गूंथते हुए एक डो तैयार कर लें। पोहे को अच्छी तरह मसलना है ताकि कोई भी पोहा साबुत ना बचे। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे की तरह अच्छे से गूंथ लें। जब ये आटे की तरह गुथ जाएं, तो इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, धनिया पत्ता और मीठा सोडा मिला दें, फिर सभी चीजों को दोबारा अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब अगर आपके पास कचरी या नमकीन बनाने वाली मशीन है, तो उसमें ये पेस्ट डालकर कुरकुरे की शेप दे सकती हैं। वरना एक पॉलीथिन में इस मिक्सचर को भरें, फिर किनारे से काटकर कुरकुरे की शेप दे दें। इन्हें किसी साफ कपड़े या प्लास्टिक शीट पर बनाकर दो दिन की धूप में सुखा लें। इन्हें आप लगभग सालभर के लिए स्टोर कर के रख सकती हैं। अब जब भी इन्हें खाना हो, तेल गर्म करें और इन्हें गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। बहुत ही टेस्टी स्नैक बनता है। थोड़ा सा चाट मसाला ऊपर से स्प्रिंकल कर देंगी, तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज की सब्जी बनेगी टेस्टी, बस सीख लें ये 1 ग्रेवी बनाना, हर कोई तारीफ करेगा!
ये भी पढ़ें:बिना मसाला भूनें कुकर में फटाफट बना लें राजमा, खा कर सास-ननद भी खूब तारीफ करेंगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।