बिना मसाला भूनें कुकर में फटाफट बना लें राजमा, सास-ननद भी स्वाद की खूब तारीफ करेंगी! No Gravy No Frying Make One pot Flavourful Rajma in a Pressure Cooker in Under 30 Minutes, रेसिपी - Hindustan
More

बिना मसाला भूनें कुकर में फटाफट बना लें राजमा, सास-ननद भी स्वाद की खूब तारीफ करेंगी!

Rajma Recipe: शबाना सैफी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जिससे आप प्रेशर कुकर में फटाफट राजमा बना लेंगी, बिना ग्रेवी बनाए। इसका टेस्ट इतना अच्छा है कि हर कोई आपके राजमा की तारीफ करेगा।

Thu, 15 Jan 2026 10:27 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना मसाला भूनें कुकर में फटाफट बना लें राजमा, सास-ननद भी स्वाद की खूब तारीफ करेंगी!

जब घर में सभी को रोज की दाल-सब्जी से अलग कुछ खाना होता है, तो अक्सर राजमा चावल बनते हैं। राजमा इतना टेस्टी और मसालेदार लगता है कि बच्चे हों या बड़े, सभी को पसंद आता है। अब इसे बनाने का तरीका सभी का अलग होता है। हालांकि सबसे पहले ग्रेवी तैयार करना, मसाले मिलाकर भुनना तो हर रेसिपी में कॉमन स्टेप होता है। इस तरह से राजमा बनाने में काफी वक्त लग जाता है। तो क्यों ना बिना ग्रेवी और मसाला भूनें ही फटाफट राजमा तैयार कर लें? जी हां, शबाना सैफी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही रेसिपी शेयर की है, जिससे आप प्रेशर कुकर में फटाफट राजमा बना लेंगी, बिना ग्रेवी बनाए। इसका टेस्ट इतना अच्छा है कि हर कोई आपके राजमा की तारीफ करेगा। चलिए रेसिपी जानते हैं।

मसालेदार राजमा बनाने के लिए सामग्री

टेस्टी राजमा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - राजमा (250 ग्राम, भिगोए हुए), जीरा (1 चम्मच), 1 बड़ी इलायची, तेज पत्ता (1), लौंग, हरी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा (2 इंच), 3 प्याज (कटी हुई), टमाटर (4), लहसुन की कलियां (10), अदरक का टुकड़ा (3 इंच), हरी मिर्च (स्वादानुसार), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (2 चम्मच), धनिया पाउडर (2 चम्मच), हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), गरम मसाला (1/4 चम्मच), घी (3-4 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), पानी (3 कप), रोस्टेड कसूरी मेथी, हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)।

बिना ग्रेवी के फटाफट बनाएं राजमा

प्रेशर कुकर में बिना मसाला भूनें आप आधे घंटे से कम में ही राजमा चावल बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले रातभर भिगोए हुए राजमा को प्रेशर कुकर में डालें। इसके साथ ही मोटी-मोटी कटी हुई प्याज, चीरा लगी हुई हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, साबुत टमाटर (जिनमें ऊपर की साइड कट लगा लें) डालें। अब कुछ खड़े मसाले जैसे बड़ी इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग, हरी इलायची और कद्दूकस किया हुआ अदरक इनमें मिलाएं।

साथ ही बेसिक मसाले भी एड करें जैसे हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक। फिर 3 से 4 चम्मच देसी घी एड करें, इससे बहुत ही अच्छी खुशबू आती है। अब जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और सभी चीजों को मिक्स करते हुए कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इसमें 4-5 सीटियां लगा लें।

जैसे ही राजमा पक जाए, एक चिमटे की मदद से टमाटर के छिलके निकाल दें। अब टमाटर को अच्छे से घोट लें और सभी चीजों को मिक्स कर लें। राजमा को मीडियम फ्लेम पर 10 से 15 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें रोस्टेड कसूरी मेथी, हरा धनिया और एक चम्मच देसी घी एड करें। राजमा बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम जीरा राइस के साथ सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में बनाएं आलू सूजी की खस्ता पूड़ी, अचार के साथ मजे से खा लेंगे घरवाले!
ये भी पढ़ें:सर्दियों में मटर डालकर बनाएं देसी तड़का मैगी, लहसुन वाला मसाला बढ़ा देगा स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।