रोज की सब्जी बनेगी टेस्टी, बस सीख लें ये 1 ग्रेवी बनाना, हर कोई खाने की तारीफ करेगा! Learn This One Gravy Recipe to Make your everyday sabzi Tasty like Restaurant, रेसिपी - Hindustan
More

रोज की सब्जी बनेगी टेस्टी, बस सीख लें ये 1 ग्रेवी बनाना, हर कोई खाने की तारीफ करेगा!

Recipe: ग्रेवी पर डिपेंड है कि आपकी सब्जी कैसी बनेगी। ग्रेवी में सही सामग्री डालना, सही मात्रा में डालना और मसालों को अच्छी तरह भुनना काफी जरूरी हो जाता है। आज हम आपके लिए इसी बेसिक ग्रेवी को बनाने का तरीका ले कर आए हैं।

Fri, 16 Jan 2026 10:40 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज की सब्जी बनेगी टेस्टी, बस सीख लें ये 1 ग्रेवी बनाना, हर कोई खाने की तारीफ करेगा!

आपने एक चीज नोटिस की होगी कि लगभग सेम रेसिपी फॉलो करने के बाद भी हर किसी के खाने का टेस्ट एकदम अलग होता है। कोई-कोई रोज वाली सब्जी भी बनाए, तो उनके हाथों में अलग ही टेस्ट आता है। वहीं किसी की शिकायत रहती है कि उनकी सब्जी टेस्टी बनती ही नहीं है। दरअसल सारा खेल ग्रेवी का है। ग्रेवी पर डिपेंड है कि आपकी सब्जी कैसी बनेगी। ग्रेवी में सही सामग्री डालना, सही मात्रा में डालना और मसालों को अच्छी तरह भुनना काफी जरूरी हो जाता है। आज हम आपके लिए इसी बेसिक ग्रेवी को बनाने का तरीका ले कर आए हैं। इस तरह का मसाला आपकी हर सब्जी या दाल को काफी टेस्टी बना देगा। तो चलिए जानते हैं।

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

किसी भी सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - प्याज (4-5), टमाटर (3), लहसुन (2), अदरक का टुकड़ा, तेल, तेजपत्ता (2), जीरा (1 चम्मच), नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, हरी मिर्च (3), धनिया पाउडर। इतनी ग्रेवी से आप दो से तीन बार सब्जी बना सकती हैं।

Gravy Recipe

ऐसे बनाएं ग्रेवी

किसी भी सब्जी को टेस्टी बनाने के लिए ये ग्रेवी तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर को बारीक काटें। टमाटर को आप मिक्सर में भी पीस सकती हैं। वहीं अदरक-लहसुन को या तो बारीक काट लें या फिर कूट लें। अब एक भरी तले की कढ़ाही लें और उसमें तेल गर्म कर लें। इसमें तेजपत्ता और जीरा चटका लें, फिर लहसुन, प्याज और अदरक मिलाएं। मसाले को अच्छी तरह भुनना बेहद जरूरी है। तब तक भूनें जब तक प्याज अच्छे से ब्राउन ना हो जाए।

अब इसमें बेसिक मसाले जैसे नामक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार एड करें। अच्छी खुशबू के लिए आप कसूरी मेथी भी मिला सकती हैं। इसके बाद कटे हुए टमाटर और चीरा लगी हुई हरी मिर्च इसमें एड करें। इन्हें भी भूनें जब तक टमाटर अच्छी तरह घुलने ना लगें। कोई सूखी सब्जी बनानी है तो ग्रेवी ज्यादा भुनने की जरूरत नहीं है, लेकिन रसेदार सब्जी के लिए ग्रेवी को थोड़ा ज्यादा भूनें। फिर आपको जितनी गाढ़ी या हल्की ग्रेवी चाहिए उस हिसाब से पानी एड कर लें। इस ग्रेवी में आप कोई भी सब्जी बना सकती हैं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना मसाला भूनें कुकर में फटाफट बना लें राजमा, खा कर सास-ननद भी खूब तारीफ करेंगी
ये भी पढ़ें:सर्दियों में मटर डालकर बनाएं देसी तड़का मैगी, लहसुन वाला मसाला बढ़ा देगा स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।