3 ब्रेड और 2 गिलास दूध से बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम, मुंह में घुल जाएगी! रेसिपी Bread and Milk Ice Cream Make Creamy Tasty Homemade Ice Cream with Simple Ingredients, रेसिपी - Hindustan
More

3 ब्रेड और 2 गिलास दूध से बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम, मुंह में घुल जाएगी! रेसिपी

अगर आपके पास ब्रेड और दूध रखा हुआ है तो उससे भी बहुत ही टेस्टी और क्रीमी सी आइसक्रीम बनकर रेडी हो जाती है। तो बस फिर क्या इस समर्स बच्चे हो या बड़े, ब्रेड और दूध आइसक्रीम वाली सभी एंजॉय करने वाले हैं। चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं-

Tue, 31 March 2026 08:15 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
3 ब्रेड और 2 गिलास दूध से बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम, मुंह में घुल जाएगी! रेसिपी

गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी-ठंडी आइसक्रीम की क्रेविंग हर किसी को होने लगती है। बच्चे तो लगभग रोज ही आइसक्रीम खाने की जिद करते हैं। अब ये बाजार वाली आइसक्रीम ना सिर्फ महंगी होती है, बल्कि इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स का भी पता नहीं रहता। ऐसे में क्यों ना घर पर ही पूरी फैमिली के लिए आइसक्रीम बना ली जाए? जी नहीं, ये बिल्कुल भी झंझट वाला काम नहीं है और ना ही आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत है। अगर आपके पास ब्रेड और दूध रखा हुआ है तो उससे भी बहुत ही टेस्टी और क्रीमी सी आइसक्रीम बनकर रेडी हो जाती है। तो बस फिर क्या इस समर्स बच्चे हो या बड़े, ब्रेड और दूध वाली आइसक्रीम सभी एंजॉय करने वाले हैं। चलिए पहले फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

इन सामग्रियों से बनाएं टेस्टी और क्रीमी आइसक्रीम

कम चीजों से घर पर ही टेस्टी और क्रीमी आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - वाइट ब्रेड (3), फुल क्रीम दूध (2 गिलास), चीनी (लगभग आधा कप या स्वादानुसार), फ्रेश क्रीम या मलाई (1 कप), वनीला एसेंस (आधा चम्मच)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस जलाने की जरूरत नहीं! ठेले वाले जैसा मसाला पोहा 15 मिनट में बनाएं, रेसिपी

ब्रेड और दूध से बनाएं मलाईदार आइसक्रीम

ब्रेड और दूध से काफी टेस्टी और मलाईदार सी आइसक्रीम बनती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म होने के लिए चढ़ा दें। दूध जैसे ही गर्म हो इसमें ब्रेड डालें और साथ ही स्वादानुसार चीनी भी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और गाढ़ा होने तक पकने दें। जैसे ही ब्रेड दूध में अच्छे से घुल जाएं और मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपकी चाय की सब तारीफ करेंगे! भूनकर बना लें ये मसाला, 1 चम्मच मिलाते ही होगा जादू

ठंडा होने के बाद ब्रेड और दूध वाले मिक्सचर को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें, ताकि एक पतला सा स्मूद बैटर बनकर तैयार हो जाए। इसे और भी ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए आप मार्केट वाली फ्रेश क्रीम एड कर सकते हैं या घर की जमी हुई फ्रेश मलाई भी मिला सकते हैं। इससे बहुत ही टेस्टी और मलाईदार आइसक्रीम बनकर तैयार होती है।

अब बारी है आइसक्रीम में फ्लेवर एड करने की। इसके लिए थोड़ा सा वनीला एसेंस इस घोल में एड कर दें। सभी चीजों को दोबारा अच्छे से मिक्स करें, चाहें तो एक बार मिक्सी में घुमा भी सकते हैं। अब इस मिक्सचर को किसी डब्बे में भरकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। लगभग रातभर के लिए इसे जमने को छोड़ दें। अगले दिन बहुत ही क्रीमी, मुंह में घुलने वाली, घर की चीजों से बनी वनीला आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी, जिसके आगे मार्केट वाली आइसक्रीम भी फेल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आप भी खाते हैं इन 4 चीजों का रायता? 'जहर' से कम नहीं हैं ये कॉम्बिनेशन!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।