सर्दियों में मटर डालकर बनाएं देसी तड़का मैगी, लहसुन वाला ये मसाला बढ़ा देगा स्वाद!
Winter Recipes: आज हम आपके लिए विंटर स्पेशल मैगी की रेसिपी ले कर आए हैं, जो बनाने में तो आसान है, साथ ही खाने में इतनी लाजवाब है कि हर कोई इसकी तारीफ करता है। बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग है, जिससे टेस्ट भी काफी अच्छा आता है।

ठंड के मौसम में गरमा-गरम चाय हो और साथ में मसालेदार सी मैगी तो मजा ही आ जाता है। अब मैगी बनाने का तरीका हर किसी का अलग होता है। यूं तो लोग पानी में मसाला उबालकर भी मैगी बना लेते हैं, जो टेस्टी तो लगती है लेकिन सब्जियों वाली तड़का मैगी की बात ही अलग है। सर्दियों में हरी मटर भी आती है, जो मैगी में डालकर काफी टेस्टी लगती है। आज हम आपके लिए ऐसी ही विंटर स्पेशल मैगी की रेसिपी ले कर आए हैं, जो बनाने में तो आसान है ही साथ ही खाने में इतनी लाजवाब है कि हर कोई इसकी तारीफ करता है। बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग है, जिससे टेस्ट भी काफी अच्छा आता है। अगर आप स्पाइसी खाना पसंद करते हैं, तो ये मैगी रेसिपी जरूर ट्राई करें।
देसी तड़का मैगी बनाने के लिए सामग्री
विंटर स्पेशल देसी तड़का मैगी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - लहसुन की कलियां (8), कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, तेल, बटर, जीरा (आधा चम्मच), हरी मिर्च, 1 कटी हुई प्याज, 1 टमाटर, आधी शिमला मिर्च, आधा कप हरी मटर, जरूरत अनुसार पानी, मैगी और मसाला, हरा धनिया पत्ता।
ऐसे बनाएं विंटर स्पेशल वेज मैगी
देसी तड़का मैगी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियां छील लें, उनमें कश्मीरी लाल मिर्च एड करें, साथ ही चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, काली मिर्च का पाउडर, नमक और हल्का सा पानी डालकर कूट लें। आपको इन्हें कूटकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
अब एक पैन में थोड़ा सा बटर और तेल दोनों गर्म कर लें। ये दोनों डालने से टेस्ट काफी अच्छा आता है। अब इसमें जीरा डालकर चटका लें, फिर कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद हरी मटर, टमाटर और कूटकर बनाया गया लहसुन-मिर्च वाला पेस्ट भी एड करें। सभी चीजों को लगभग 3 मिनट के लिए भून लें।
इसके बाद मसाले में पानी में एड करें। पानी आप अपने हिसाब से एड कर सकते हैं। अगर आपको सूपी मैगी पसंद है, तो ज्यादा पानी डालें और ड्राई मैगी पसंद है तो पानी की मात्रा कम रखें। अब पानी में मैगी मसाला डालकर एक उबाल आने दें। इसके बाद मैगी एड करें। कुछ ही देर में ये बन जाएगी। इसके बाद हरा धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम मैगी एंजॉय करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन