गोलगप्पे का पानी मिनटों में बन जाएगा, पहले से बना लें धनिया-पुदीना के आइस क्यूब holi special idea keep dhaniya pudina paste to make instant golgappe ka pani, खाना - Hindustan
More

गोलगप्पे का पानी मिनटों में बन जाएगा, पहले से बना लें धनिया-पुदीना के आइस क्यूब

Holi 2026: होली के मौके पर मेहमानों को गोलगप्पे खिलाने का सोच रहीं लेकिन बिजी शेड्यूल में बनाएंगी कैसे? आप चाहें तो पहले से बनाकर रख लें चटपटे पानी का मसाला। धनिया-पुदीना के पेस्ट में सारे मसालों को मिलाकर ऐसे तैयारी करें। 

Sat, 28 Feb 2026 07:10 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गोलगप्पे का पानी मिनटों में बन जाएगा, पहले से बना लें धनिया-पुदीना के आइस क्यूब

गोलगप्पे का स्वाद तो लाजवाब लगता है। लेकिन इसे घर में बनाने से काफी सारे लोग बचते हैं क्योंकि इसे बनाने में काफी वक्त लगता है। लेकिन होली का त्योहार नजदीक है और आप घर में आ रहे गेस्ट के लिए गोलगप्पा सर्व करने की सोच रहीं तो इस टिप्स की मदद जरूर लें। जिससे आप कुछ ही मिनटों में घर में बना फ्रेश हाइजीनिक चटपटा पानी गोलगप्पे के साथ सर्व कर सकेंगी।

गोलगप्पा बनाने के लिए पहले से स्टोर कर लें ये मसाला

गोलगप्पे के पानी में धनिया-पुदीना का टेस्ट बेजोड़ होता है। लेकिन पानी का मसाला बनाने में काफी टाइम लग जाता है। होली के बिजी शेड्यूल में आप इस काम को पहले से करके रख सकती हैं। गोलगप्पे के चटपटे पानी को बनाने के लिए जिस मसाले की जरूरत होती है। उसे बनाकर फ्रीजर में स्टोर कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिज्जा हो या मोमोज, बचे हुए खाने को गैस पर दोबारा गर्म करने की आसान टिप्स
ये भी पढ़ें:दही के पराठे बनाकर खाएं और खिलाएं, रोज होगी डिमांड
  • सबसे पहले एक से दो बंच फ्रेश हरी धनिया के पत्ते लेकर धो लें और फिर काट लें।
  • ठीक धनिया की आधी मात्रा में पुदीना के पत्ते लें। नहीं तो पुदीना की ज्यादा मात्रा टेस्ट को बिगाड़ देगी। इन पत्तों को भी धोकर मिक्सर जार में धनिया के पत्तों के साथ डाल दें।
  • साथ ही इसमे काला नमक आधा चम्मच, सफेद नमक स्वादानुसार, भुना जीरा पाउडर, रोस्टेड धनिया पाउडर और रोस्टेड हींग दो चुटकी भी डाल दें। साथ ही टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमे चाट मसाला भी मिक्स करें।
  • अब इन सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अगर आप बहुत कम टाइम में परफेक्ट गोलगप्पे का पानी बनाना चाहती हैं तो इसी ग्रीन पेस्ट में अमचूर पाउडर खटास के लिए करीब दो से तीन चम्मच डाल दें और साथ ही दो नींबू के रस को निचोड़कर मिला दें। आप चाहें तो इमली का पल्प भी मिला सकती हैं। लेकिन इंस्टेंट टेस्ट के लिए अमचूर और नींबू बेस्ट ऑप्शन होगा।
  • अगर गोलगप्पे का टेस्ट खट्टा-मीठा चाहिए तो साथ में थोड़ी चीनी भी ऐड कर सकती हैं।
  • बस सारी चीजों को पीसकर पेस्ट बना लें। जरूरत हो तो बहुत थोड़ी मात्रा में पानी डालें। जिससे ये पेस्ट स्मूद हो सके।
  • बस अब किसी बर्फ के मोल्ड में इस पेस्ट को पलटकर फ्रीजर में स्टोर कर लें।
  • जब गोलगप्पे खाने हो तो थोड़े से पानी को पहले गर्म कर लें और उस पानी में जरूरत के मुताबिक दो या तीन ग्रीन पेस्ट के क्यूब्स को डाल दें। गर्म पानी में स्वाद अच्छी तरह से बनता है। पहले थोड़े गर्म पानी में आइस क्यूब को गलाकर मिक्स कर लें। फिर ठंडा पानी डालें। जिससे कि टेस्ट अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए।

-बस अब चटपटे आलू या मटर और गोलगप्पों के साथ सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।