होली पर बनाएं न्यू स्टाइल दही गुजिया, सीख लें ये आसान सी रेसिपी
Holi Special Recipe: होली पर हर साल खोवे से भरी गुजिया बनाकर तैयार करती हैं। लेकिन इस साल कुछ यूनिक रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो बनाएं दही गुजिया की ये रेसिपी। जिसे बनाना भी आसान है और इसे खाकर सब तारीफ भी खूब करेंगे।
Sun, 1 March 2026 11:49 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

होली पर हर साल कुछ नया और यूनिक रेसिपी ट्राई करती हैं। लेकिन गुजिया का स्वाद वहीं पुराना होता है। तो इस बार गुजिया को ट्विस्ट दें और बनाएं दही गुजिया। अगर आप मीठे के ज्यादा शौकीन नहीं और कुछ चटपटा खाना पसंद करते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। बस इतने आसान तरीके से सीख लें इस दही गुजिया को बनाना, नोट कर लें रेसिपी।
दही गुजिया बनाने की सामग्री
उड़द की दाल
गाढ़ी दही
पिसी चीनी
किशमिश
बादाम
जीरा
पॉलीथिन
तलने के लिए तेल
दही गुजिया बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले बगैर छिलके वाली उड़द की दाल को भिगो कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें।
- जब ये दाल अच्छी तरह से भीग जाए तो इनका पानी निथारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि इसके पेस्ट में पानी ना हो। जरूरत के मुताबिक बहुत थोड़ा सा पानी डालकर इसे पीसे।
- अब किसी बड़े बर्तन में दाल के पेस्ट को हाथों से अच्छी तरह फेंट कर फ्लफी बना लें।
- पानी में डालकर पेस्ट को चेक करें। ये पेस्ट इतना हल्का होना चाहिए कि पानी में थोड़ी मात्रा डालने पर ये पानी के ऊपर तैरे।
- इस पेस्ट में स्वादानुसार नमक, जीरा, फ्रेश कटी हरी धनिया डालें। अगर पसंद हो तो साथ साथ में रोस्टेड बादाम को भी दो भाग में काटकर डाल दें। इन सारी चीजों को डालने से ना केवल टेस्ट बढ़ता है बल्कि दिखने में भी गुजिया अच्छी लगती है।
- अब किसी छोटी सी पॉलीथिन पर थोड़े से बैटर को रखें और उंगलियों की मदद से फैलाएं। बीच में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश और काजू को डालें।
- पॉलीथिन की मदद से पेस्ट को फोल्ड करें और गुजिया का शेप दें। साथ ही पॉलीथिन को ऐसे प्रेस करें कि बैटर फोल्ड होकर अच्छी तरह से चिपक जाए।
- बस तेल को कड़ाही में गर्म करें और धीरे से पॉलीथिन सहित उठाकर तेल में डालें। जिससे कि गुजिया के शेप में बैटर पॉलीथिन से छूटकर तेल में गिर जाए।
- मीडियम फ्लेम पर तलें और ठंडे पानी में डाल दें।
- एक घंटे ठंडे पानी में भीगे रहने के बाद धीरे से इसके पानी को निचोड़कर निकाल दें।
- गाढ़ी दही को फेंट कर उसमे पिसी चीनी मिलाएं और इसमे तैयार गुजिया डालें। साथ ही ऊपर से हरी और मीठी चटनी डालकर सर्व करें।
- बस तैयार है टेस्टी दही गुजिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन