मिनटों में तैयार करें कुरकुरी जलेबी, सीखिए इंस्टेंट रेसिपी Instant Jalebi recipe you Must Try once, रेसिपी - Hindustan
More

मिनटों में तैयार करें कुरकुरी जलेबी, सीखिए इंस्टेंट रेसिपी

Instant Jalebi Recipe: रसभरी जलेबियों का स्वाद लाजवाब लगता है। इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल इसलिए लगता है क्योंकि इसे बनाने की तैयारी पहले से करनी पड़ती है। ऐसे में यहां हम कुरकुरी जलेबी बनाने की इंस्टेंट रेसिपी बता रहे हैं। जिसे आप होली पर ट्राई कर सकते हैं। 

Wed, 25 Feb 2026 01:16 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनटों में तैयार करें कुरकुरी जलेबी, सीखिए इंस्टेंट रेसिपी

मिठाइयों में जलेबी का स्वाद ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है। बहुत से लोग तो इसे रबड़ी के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे दूध में डालकर खाते हैं। जलेबी का कुरकुरा स्वाद सभी को फेवरिट होता है। इस स्वीट डिश को घर पर बहुत कम ही लोग बनाते हैं क्योंकि इसे बनाने के लिए थोड़ी मेहनत लगती है। ट्रेडिशनल जलेबी बनाने के लिए एक रात पहले से तैयारी करनी पड़ती है क्योंकि जलेबी के बैटर को फर्मेंट होने के लिए काफी टाइम लगता है। लेकिन यहां हम जलेबी बनाने की इंस्टेंट रेसिपी बता रहे हैं। इस रेसिपी से मिनटों में कुरकुरी जलेबी बनकर तैयार हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांजी के चटपटे स्वाद के बिना अधूरा है होली का त्योहार, सीखें आसान रेसिपी

जलेबी बनाने की सामग्री

इंस्टेंट जलेबी बनाने के लिए आपको एक कप मैदा, एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, थोड़ा नारंगी रंग, एक छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग पाउडर, दो बड़े चम्मच दही, एक कप चीनी, आधा कप पानी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, केसर के धागे और घी या तेल चाहिए।

जलेबी बनाने की सामग्री

जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी को तैयार करें। इसके लिए एक बड़े पैन में चीनी और पानी मिलाएं। फिर इसे तब तक उबालें जब तक हल्का न आ जाए। फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर के रेशें डालें। फिर एक कटोरे में मैदा, कॉर्नफ्लोर, दही और फूड कलर डालें और इसे लगभग आधा कप पानी के साथ फेंटें। जरूरत लगे तो आप पानी डाल सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि घोल पानी जैसा न हो बल्कि थोड़ा गाढ़ा हो। फिर जब आप जलेबी बनाने के लिए तैयार हो तो ईनो या बेकिंग पाउडर डालें। फिर मिक्स करें और इसे एक बोतल में डालें उसके ढक्कन पर एक छोटा छेद करें। फिर एक पैन में घी या तेल गर्म करें। फिर छोटी-छोटी जलेबी बनाएं। इन्हें दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक तलें। फिर गरमागरम जलेबियों को तुरंत गर्म चाशनी में डाल दें। कुछ सेकेंड के लिए भिगोएं और फिर निकाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पार्टी में बनाएं गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स, पीकर सभी को आएगा मजा

कुछ बातों को रखें ध्यान

1) जलेबी बनाने के लिए तेल न ज्यादा तेज न कम गर्म होना चाहिए। इसे चेक करने के लिए पहले थोड़ा सा घोल डालें। अगर अवाज आए और जलेबी फूल जाएं तो समझ ले की तेल सही गर्म है।

2) अगर आप जलेबी का स्वाद अच्छा चाहते हैं तो इसे घी में तलें। या चाहें तो आधा तेले और आधा घी मिलाकर भी तल सकते हैं।

3) जलेबी बनाने के लिए आप केक की सजावट में इस्तेमाल होने वाली पाइपिन बैग भी ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के लिए बेस्ट हैं गेहूं के आटे से बनने वाली 5 मिठाई, सीखिए रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।