होली के लिए बेस्ट हैं गेहूं के आटे से बनने वाली 5 मिठाई, सीखिए रेसिपी Holi 2026 5 sweets Recipe made from wheat flour, रेसिपी - Hindustan
More

होली के लिए बेस्ट हैं गेहूं के आटे से बनने वाली 5 मिठाई, सीखिए रेसिपी

घर पर बनी चीजों का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप होली पर कुछ टेस्टी मिठाई घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां हम 5 रेसिपीज बता रहे हैं। ये रेसिपी गेहूं के आटे से तैयार हो सकती हैं। सीखिए, आसान रेसिपी-  

Tue, 24 Feb 2026 11:36 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
होली के लिए बेस्ट हैं गेहूं के आटे से बनने वाली 5 मिठाई, सीखिए रेसिपी

बाजार में आप चाहें कितने भी महंगे रेस्तरां में कुछ क्यों न खा लें। लेकिन घर पर बनी चीजों का स्वाद अलग ही होता है। होली आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और अगर आप घर पर कुछ मिठाइयां बनाना चाहते हैं तो यहां आटे से बनने वाली मिठाइयों की रेसिपी बता रहे हैं। फटाफट बनने वाली इन रेसिपीज में कुछ को आप गर्मागर्म बनाकर खा सकते हैं। देखिए रेसिपी

1) आटे का शीरा

गर्म-गर्म मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करने के लिए आटे का शीरा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप आटा, एक चौथाई कप घी,आधा कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, पानी और मेवा चाहिए। इसे बनाने के लिए आटे को घी में तब तक भूनें जब तक उसमें से खुशबू न आने लगे और वह गहरा सुनहरा न हो जाए। फिर इसमे आधा कप चीनी और एक कप गर्म पानी डालें। तब तक चलाते रहें जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।

2) अट्टा पिन्नी

मेवा के साथ बनने वाली अट्टा पिन्नी स्वाद में अच्छी लगती हैं। इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, गुड़, कटे हुए मेवा चाहिए। इसे बनाने के लिए घी में गेहूं का आटा भूनें। इसमें कुटी हुई गुड़ और मुट्ठी भर कटे हुए बादाम या काजू मिलाएं। मिक्स के ठंडा होने पर इसे ट्रे में दबाकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।

3) गुड़पारा

होली के लिए पहले से कुछ कुरकुरा नाश्ता बनाकर रखना चाहते हैं तो गुड़-गेहूं शक्करपारा बनाकर तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए गेहूं का आटा, घी और गुड़। इसे बनाने के लिए गुड़ की चाशनी बनाएं। फिर गेहूं के आटे, घी और चाशनी का इस्तेमाल करके सख्त आटा गूंथ लें। फिर आटे को बेलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और धीमी आंच पर इन्हें कुरकुरा होने तक तल लें।

4) गूलगुले

गेहूं के आटे से बने गुलगुले नरम और मीठे होते हैं। इन्हें जब खाना हो तब आप फ्रेश तैयार करें। इस बनाने के लिए आटा, चीनी और मसला हुआ केला मिलाएं। फिर छोटे चम्मच से इस पेस्ट के गोले बनाकर गरम तेल में डालें। फिर सुनहरे गुलगुले को सर्व करें।

5) आटे के लड्डू

आटे के लड्डू बनान के लिए आपको चाहिए आटा, घी, पिसी चीनी। इसे बनाने के लिए आटे को भूरा होने तक सूखा भूनें। फिर इसमें पिघला हुआ घी और पिसी हुई चीनी मिलाएं। अब छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। आप इसमें बारीक पिसी हुई मेवा मिलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर बेपरवाह होकर खा सकते हैं ये 5 स्नैक्स, स्वाद में भी होते हैं जबरदस्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।