प्रोटीन से भरपूर अचारी काला चना डोसा की रेसिपी, ग्रीन चटनी के साथ लगेगी टेस्टी प्रोटीन
Instant Kala Chana Dosa With green chutney Recipe: घर में हर किसी को प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट खाना होता है। लेकिन वहीं बोरिंग सा स्प्राउट्स खाकर ऊब चुके हैं तो फटाफट मिनटों में बना लें इंस्टेंट कला चना और अचार के टेस्ट वाला डोसा। साथ में बनाएं हरी मजेदार टमाटर वाली चटनी।
Sun, 15 March 2026 02:01 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाना है। लेकिन हर दिन वहीं बोरिंग चने और स्प्राउट्स को खाते हैं तो अब कुछ नया टेस्ट ट्राई करें। काले चने से बने ये अचारी डोसा की रेसिपी कमाल की है। जो मिनटों में बन जाएगी और साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब लगेगा। यहीं नहीं इस डोसे के साथ सर्व हरी चटनी का टेस्ट भी शानदार लगेगा। तो बस फटाफट नोट कर लें मजेदार और इंस्टेंट तरीके से बन जाने वाली अचारी डोसा की रेसिपी।
अचारी काला चना डोसा की सामग्री
एक कप भीगा काला चना
एक प्याज
एक हरी मिर्च
चार से पांच लहसुन
आम का अचार
आधा चम्मच जीरा
डेढ़ कप पानी
एक चौथाई कप सूजी
स्वादानुसार नमक
अचारी काला चना डोसा रेसिपी
- सबसे पहले भीगे हुए काले चने को मिक्सी के जार में डालें। साथ ही इसमे प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें। साथ ही एक चम्मच अदरक, नमक डालकर बारीक पीसकर के पेस्ट बना लें।
- एक बार चना बारीक हो जाए तो साथ में सूजी और अचार डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाते वक्त पानी का ध्यान रखें जिससे कंसिस्टेंसी डोसे की सही रहे। इस इंस्टेंट डोसे को बनाने के लिए किसी तरह भी दही की जरूरत नही है। जिससे आप इसे ज्यादा आसानी से बनाकर रेडी कर सकती हैं।
- बस तवे पर फैलाकर क्रंची और टेस्टी प्रोटीन रिच डोसा बनाकर तैयार करें।
टमाटर वाली हरी चटनी बनाने की सामग्री
- हरी धनिया के पत्ते
- थोड़े से पुदीना के पत्ते भी लें।
- इसमे कच्चे आम के टुकड़े डाल दें।
- साथ ही हरी मिर्च और नमक डाल दें।
- पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमे कटे हुए टमाटर और लहसुन, लाल मिर्च कुछ टुकड़े डालकर पकाएं।
- जब ये टमाटर थोड़े पक जाएं तो इसे बाहर निकालकर रख लें। इन सारी चीजों को मिलाकर मिक्सी या फिर पत्थर पर रगड़कर घिस लें। स्वाद के लिए नमक डालें और बस तैयार है मजेदार सी ग्रीन चटनी। इस काले चने के डोसे के साथ इस चटनी का लुत्फ उठाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन