7 easy quick snacks dishes make with paneer पनीर से बना सकते हैं ये मजेदार 7 स्नैक्स, नोट कर लें तरीका
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपनीर से बना सकते हैं ये मजेदार 7 स्नैक्स, नोट कर लें तरीका

पनीर से बना सकते हैं ये मजेदार 7 स्नैक्स, नोट कर लें तरीका

Paneer snacks recipe: प्रोटीन सोर्स के लिए पनीर खा रहे और प्लेन पनीर खाकर बोर हो चुके हैं। तो अब बीवी से बनवाएं पनीर की ये 7 मजेदार स्नैक्स की रेसिपी। स्वाद के साथ सेहत भी मिलेगा 

AparajitaSun, 22 Feb 2026 12:35 AM
1/8

पनीर के स्नैक्स

पनीर स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। और पनीर के शौकीन अक्सर इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप केवल सब्जी तक सीमित ना रहें बल्कि पनीर से मजेदार और टेस्टी स्नैक्स बनाकर तैयार करें। वैसे तो पनीर को किसी भी फिलिंग में भरा जा सकता है। लेकिन ऐसे स्नैक्स जिसमे पनीर ही मेन हीरो हो। ऐसी ही सात तरह के मजेदार स्नैक्स को नोट कर लें।

2/8

पनीर रैप

पनीर को क्रंबल करके तवे पर डालें और साथ में चीज भी ग्रेट करके डाल दें। उस पर कुछ वेजिटेबल डालकर ढंककर पकाएं। बस इन्हें धीरे-धीरे रोल करें और पलट दें। तैयार हो जाएंगे पनीर रैप।

3/8

स्पाइसी पनीर अवाकाडो टोस्ट

पनीर को मसाले में लपेटकर रोस्ट कर लें। अवाकाडो को मैशकर उसमे टमाटर, प्याज, नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स करें। अब ब्रेड लेकर अवाकाडो पेस्ट लगाएं और ऊपर से मसालेदार पनीर रखकर दूसरी ब्रेड रखें और तैयार है मजेदार सैंडविच।

4/8

पनीर तवा फ्राई

पनीर को तवे पर बटर और फ्रेश कुटी काली मिर्च डालकर रोस्ट करें। बस तैयार है मजेदार फ्रेश टेस्ट वाली पेपर बटर पनीर रेसिपी।

5/8

पनीर पराठा बाइट

चुकंदर या पालक को उबालें और आटे में गूंथ लें। अब रोटी बनाकर उसमे पनीर की फिलिंग भरें। फिर रोलकर काट लें। अब इन रोल्स को चपटाकर डीप फ्राई कर लें। तैयार हो जाएंगे मजेदार टेस्टी पनीर बाइट्स।

6/8

पनीर बॉल्स

पनीर को क्रंबल करके कॉर्नस्टार्च और मनचाहे मसालों के साथ मिक्स करें और बॉल्स तैयार कर डीप फ्राई या एयर फ्राई कर लें। इसे ग्रीन और रेड चटनी के साथ सर्व करें।

7/8

पनीर गार्लिक बटरफ्लाई

पनीर को ब्यूटीफुल स्क्वेअर शेप में काट लें। साथ ही आलू को पतले गोल शेप में काटें। पनीर पर चाट मसाला, गार्लिक जिंजर पेस्ट, आरेगेनो, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर मिक्स करें और मैरिनेट करें। अब टूथ पिक की मदद से आलू की कतरन के ऊपर मैरिनेट पनीर का टुकड़ा रखकर आलू के साथ टूथपिक लगाकर सेट करें। फिर इसे ड्राई पर कर लें। मजेदार पनीर बटरफ्लाई बनकर तैयार हो जाएगी।

8/8

पनीर पराठा बाइट

चुकंदर या पालक को उबालें और आटे में गूंथ लें। अब रोटी बनाकर उसमे पनीर की फिलिंग भरें। फिर रोलकर काट लें। अब इन रोल्स को चपटाकर डीप फ्राई कर लें। तैयार हो जाएंगे मजेदार टेस्टी पनीर बाइट्स।