दही और गर्म पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगी टेस्टी कढ़ी, मिनटों में रेडी करें टेस्टी प्रीमिक्स How to Prepare Tasty Instant Kadhi premix in minutes, रेसिपी - Hindustan
More

दही और गर्म पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगी टेस्टी कढ़ी, मिनटों में रेडी करें टेस्टी प्रीमिक्स

कढ़ी एक फेमस इंडियन डिश है जिसे चावल और रोटी के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए बेसन और दही का घोल बनाकर छोंक लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कढ़ी का प्रीमिक्स भी बना सकते हैं? नहीं, तो यहां सीखिए बनाे का तरीका।

Sat, 16 May 2026 05:19 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दही और गर्म पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगी टेस्टी कढ़ी, मिनटों में रेडी करें टेस्टी प्रीमिक्स

कढ़ी हर भारतीय घर में बनाई जाती है। यह मुख्य रूप से दही या छाछ और बेसन को मिलाकर बनाई जाती है, इसे धीमी आंच पर घंटों तक पकाया जाता है और अंत में एक तड़के के साथ इसे पूरी तरह से तैयार किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कढ़ी का प्रीमिक्स बनाकर तैयार करना होगा। इस प्रीमिक्स पाउडर में सिर्फ दही और गरम पानी डालने की जरूरत होती है। इस पाउडर को आप ट्रैवलिंग में अपने साथ लेकर जा सकते हैं। यहां सीखिए कढ़ी प्रीमिक्स बनाने का तरीका और इसे कैसे स्टोर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्राई करें भरवां शिमला मिर्च की यहां बताई रेसिपी,एयर फ्रायर में भी बनती है अच्छी

कढ़ी प्री-मिक्स बनाने की सामग्री

-2 बड़े चम्मच घी

– 1 छोटा चम्मच राई

– 1 छोटा चम्मच मेथी के बीज

– 4 सूखी लाल मिर्च

– एक मुट्ठी (कटे हुए) करी पत्ते

– 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

– 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

– 2 बड़े चम्मच धनिया के बीज (कुटे हुए)

– 1 कप बेसन

कढ़ी प्रीमिक्स बनाने की विधि

कढ़ी प्रीमिक्स बनाने के लिए घी को धीमी आंच पर गरम करें और फिर उसमें राई, मेथी के बीज और सूखी लाल मिर्च डालें और उन्हें चटकने दें। 30 सेकेंड के बाद करी पत्ते डालें और कुरकुरा और खुशबू आने तक भूनें। अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कुटे हुए धनिया के बीज डालकर थोड़ी देर भूनें। जब मसाले भुन जाएं तब बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए खुशबू और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अच्छी तरह पकने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। इसे फ्रिज में रखकर आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिंडा देखकर मुंह बनाते हैं बच्चे? तो ट्राई करें स्टफ टिंडे की मसालेदार रेसिपी

तैयार प्रीमिक्स से कढ़ी कैसे बनाएं

तैयार प्रीमिक्स से कढ़ी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा दो बड़े चम्मच कढ़ी प्री-मिक्स, आधा कप फेंटा हुआ दही, डेढ़ कप पानी और नमक स्वादानुसार।अब इसे बनाने के लिए एक पैन में प्री-मिक्स, फेंटा हुआ दही और पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि इस घोल में गांठें न पड़ें और इसे लगातार चलाते रहें। अब धीमी से मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। कुछ देर में कढ़ी तैयार हो जाएगी और इसे चावल-रोटी के साथ खाएं।

टिप्स

-बेसन को हमेशा धीमी आंच पर ध्यान देकर भूनें।

-ध्यान रखें कि कढ़ी पकाते समय गांठें न पड़ें और चिकनी बनावट के लिए लगातार चलाते रहें।

-कढ़ी के प्रीमिक्स में पानी बहुत ज्यादा ना डालें।

रेसिपी क्रेडिट- अरुणा विजय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टमाटर-पुदीना की चटनी से बोरिंग खाने का स्वाद भी होगा लाजवाब,सीखें बनाने का तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।