टिंडा देखकर नाक-भौं सिकोड़ते हैं बच्चे और बड़े? तो ट्राई करें यहां बताई स्टफ टिंडे की मसालेदार रेसिपी How to Make Masala stuff tinda recipe in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

टिंडा देखकर नाक-भौं सिकोड़ते हैं बच्चे और बड़े? तो ट्राई करें यहां बताई स्टफ टिंडे की मसालेदार रेसिपी

टिंडे की सब्जी का नाम आते ही बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं। अगर आपके घर में भी ऐसा ही होता है तो आ एक बार यहां बताई रेसिपी से मसालेदार स्टफ टिंडे की रेसिपी जरूर ट्राई करें। एक बार अगर आप इस रेसिपी से बने टिंडे खा लेते हैं तो हर बार इसी टेस्ट की डिमांड करेंगे।  

Sun, 10 May 2026 11:36 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
टिंडा देखकर नाक-भौं सिकोड़ते हैं बच्चे और बड़े? तो ट्राई करें यहां बताई स्टफ टिंडे की मसालेदार रेसिपी

गर्मियों में आने वाली कुछ सब्जियां जैसे टिंडे,लौकी,कद्दू, तोरई को देखते ही बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सब्जियों को बहुत ही सिंपल तरीके से बनाया जाता है। इन सब्जियों में टिंडे का स्वाद हल्का होता है, जो मसालों को अच्छी तरह सोख लेता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे यह आसानी से पच जाता है। इसे पकाने पर इसका गूदा नरम और रसीला हो जाता है। इसलिए इसे मसालेदार बनाने पर स्वाद अच्छा आता है। यहां हम मसाला स्टफ टिंडे की रेसिपी बता रहे हैं जिसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है और ये स्वाद में भी काफी अच्छी लगती है।

मसालेदार स्टफ टिंडे बनाने की सामग्री

इस सब्जी को बनाने के लिए आपको चाहिए आधा किलो टिंडा, 6-7 - छोटे प्याज, दो छोटे चम्मच सरसों का तेल, 1/4 छोटा चम्मच हींग,एक छोटा चम्मच जीरा, कसूरी मेथी, ताजा हरा धनिया, एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच हरा धनिया, दो-तीन कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, सूखी लाल मिर्च को भूनकर पाउडर, अधा छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, एक से दो छोटे चम्मच सरसों का तेल और जरूरत के मुताबिक पानी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बासी रोटी से बनाएं हलवाई वाले गुलाब जामुन, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपी

मसालेदार स्टफ टिंडे बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए टिंडे को धोकर छील लें और बीच में एक कट लगाएं और अलग रख दें। अब छोटे प्याज को भी छील लें और इस पर भी कट लगा लें। अब जीरा, सौंफ, हरा धनिया और सूखी लाल मिर्च को सूखा भूनकर मिक्सर पीसकर पाउडर बना लें। अब एक कटोरी में दो छोटे चम्मच सूखा मसाला, अधा छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, एक से दो छोटे चम्मच सरसों का तेल और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर एक पेस्ट बना लें। अब टिंडे और प्याज दोनों की भरावन भरें। अब एक पैन में तेल, हींग, जीरा, मसाले का पेस्ट और टिंडे और प्याज डालें। अब बचा हुआ भुना मसाला छिड़कें और दोनों तरफ से पकने तक भूनें। बीच-बीच में चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी छिड़कें। कसूरी मेथी और धनिया पत्ती से सजाएं और खाएं।

टिप

-सूखे मसाले को अच्छे से भूनने के बाद ही पीसें।

-स्टफ टिंडे के लिए देसी छोटे-छोटे टिंडे लें। ध्यान रखें कि ज्यादा बड़ा टिंडा पका हुआ हो सकता है, जिसकी सब्जी स्वाद में अच्छी नहीं बनती।

- प्याज भी छोटी वाली लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्राई करें भरवां शिमला मिर्च की यहां बताई रेसिपी,एयर फ्रायर में भी बनती है अच्छी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।