टमाटर-पुदीना की चटनी से बोरिंग खाने का स्वाद भी हो जाएगा लाजवाब, सीख लें बनाने का तरीका
लंच-डिनर में अगर आपने सादा खाना बनाया है और आप इसे फ्लेवरफुल बनाना चाहती हैं तो टमाटर पुदीना की चटनी बनाएं। ये खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम कर सकती है। सीखिए, इस चटनी को बनाने का तरीका

इंडियन खाने में चटनी एक साइड डिश की तरह काम करती है। यह खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने का काम करता है। अगर खाना फीका है, तो एक तीखी चटनी उसमें जान डाल सकती है। गर्मियों के मौसम में जब खाना बनाने का मन नहीं होता तब चटनी रोटी-पराठे के साथ खाने के काम आती है। वैसे तो चटनी हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक समेत कुछ मसाले डालकर बनाई जाती है। लेकिन आजकल लोग इसे अलग-अलग सब्जियों के साथ बनाना पसंद करते हैं। गर्मियों में टमाटर की चटनी खाना पसंद किया जाता है। इसे अलग-अलग तरह से बना सकते हैं। अगर आप अपनी फीके खाने का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इस बार टमाटर पुदीने की टेस्टी चटनी बनाकर तैयार करें। ये चटनी स्वाद में जबरदस्त लगती है। इसे बनाना काफी आसान है और कुछ ही मिनटों में आप इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं।
टमाटर-पुदीना की चटनी बनाने की सामग्री
टमाटर-पुदीना की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए चार से पांच टमाटर, मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां, मुट्ठी भर धनिया, पांच से छह कलियां लहसुन, दो हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो बड़े चम्मच सरसों का तेल
टमाटर पुदीना की चटनी बनाने की विधि
गर्मियों में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए टमाटरों को अच्छे से धो लें। अब लहसुन की कलियों को हल्का कूटकर छील लें। फिर इसे काटकर तेल के साथ एक पैन में डालें। अब इसमें लहसुन डालें और ढककर तब तक पकाएं जब तक टमाटर छिलका न छोड़ने लगें। अब छिलका हटाकर सभी चीजों को मूसल में डालें और मसलना शुरू करें। अब बारीक कटी प्याज, बारीक कटा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी पुदीने की पत्तियां और मसाले डालें। अब इसे फिर से मसलें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और टमाटर पुदीना चटनी तैयार करें।
टिप्स
- मूसल में चटनी बनाने से इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। अगर आपके पास मूसल नहीं है, तो आप इसे ब्लेंडर में दरदरा पीस भी सकते हैं।
-अच्छे फ्लेवर के लिए लहसुन को पहले आंच पर भून लें।
-चटनी बनाने के लिए हमेशा फ्रेश पुदीना का इस्तेमाल करें, इससे फ्लेवर अच्छा आएगा।
-अगर आपको तीखी-चटपटी चटनी खाने का मन है तो आप सूखी साबुत लाल मिर्च को आंच पर भून लें और फिर इसे चटनी में कूटते समय मिला दें। (ध्यान रखें जब आप लाल मिर्च भूनें तो नाक को कपड़े से कवर कर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन